Move to Jagran APP

Heart Attack & Hot Weather: चिलचिलाती गर्मी में शहद के साथ खाएंगे ये एक चीज़, तो टलेगा दिल के दौरे का ख़तरा!

Heart Attack Hot Weather गर्मी के मौसम में शरीर को सही तरीके स काम करने में दिक्कत आती है जिससे कई बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में हमें खान-पान का ख्याल ज़्यादा रखना पड़ता है ताकि हम बीमार पड़ने से बच जाएं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 09:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 09:25 AM (IST)
Heart Attack & Hot Weather: चिलचिलाती गर्मी में शहद के साथ खाएंगे ये एक चीज़, तो टलेगा दिल के दौरे का ख़तरा!
Heat And Heart Disease: गर्मी में ज़रूर खाएं दही और शहद का मिश्रण, तो होंगे ये फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Heart Attack & Hot Weather: हर मौसम में कुछ अच्छा, तो कुछ बुरा होता है। जैसे गर्मी से हाल बेहाल ज़रूर हो जाता है, लेकिन इस मौसम में एक से एक मज़ेदार फल भी आते हैं। हालांकि, झुलसती हुई गर्मी में सेहत का ख्याल भी खूब रखना पड़ता है। आप क्या खा रहे हैं और क्या पी रहे हैं उसका पूरा ख्याल रखना पड़ता है। खासतौर पर अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज़ या ब्लड प्रेशर।

loksabha election banner

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज तो मौसम सुहाना हो गया, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते पारा फिर 40 के पास पहुंचेगा। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसे फूड्स ज़रूर खाएं जिनकी तासीर ठंडी होती है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे एक चीज़ की जो ठंडी तासीर के लिए जानी जाती है। जी हां हम बात कर रहे हैं दही की।

अगर आप दिल के मरीज़ हैं, तो आपको गर्म मौसम में दही का सेवन ज़रूर करना चाहिए। दही सादा न खाएं, इसमें शहद मिला कर खाएं। इसके पीछे भी वजह हैं। अगर आप आजतक दही और शहद को मिलाकर खाने से होने वाले फायदों के बारे में अनजान थे, तो यह लेख ज़रूर पढ़ें।

दही और शहद खाने के फायदे

दही को खाने के कई तरीके हैं। इसमें चीनी, गुड़ या काला नमक मिलाकर खाया जा सकता है, इसका रायता बनाकर भी खाते हैं या फिर कई लोग इसे सादा खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दही में शहद मिलाकर खाया है। अगर नहीं, तो आपको बता दें कि ह मिश्रण हार्ट अटैक, इनडाइजेशन आदि जैसी दिक्कतों में राहत दिलाने के लिए जाना जाता है। आइए जानें इसके दो फायदों के बारे में।

1. दिल के मरीज़ों के लिए लाभदायक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी के मौसम में दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में हार्ट पैशंट्स को दिल का ज़्यादा ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। अगर आप दिल के मरीज़ हैं तो दही और शहद मिलाकर ज़रूर खाया करें। यह मिश्रण बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने का काम करता है। जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।

2. वज़न कम करने में मददगार

अगर आप वज़न कम करना चाह रहे हैं, तो दही में शहद मिलाकर ज़रूर खाएं। यह मिश्रण आपकी वज़न घटाने में काफी मदद करेगा। दही में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा काफी होती है, जो पेट और दूसरी जगह जमी चर्बी को दूर करने का काम करते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो अपनी डाइट में किसी भी नई चीज़ को शामिल करने स पहले अपने डॉक्टर से परामर्श  ज़रूर करें। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.