Move to Jagran APP

Stomach Pain: मिनटों में दूर हो सकती है पेट दर्द की समस्या, बस इन चीजों का करना होगा सेवन

Stomach Pain पुराने समय में हाजमा दुरुस्त रखने के लिए खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन किया जाता था। ऐसा कहा जाता है कि सौंफ के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही खाना सही से पचता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 01 Dec 2022 07:17 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 09:33 PM (IST)
Stomach Pain: मिनटों में दूर हो सकती है पेट दर्द की समस्या, बस इन चीजों का करना होगा सेवन
Stomach Pain: मिनटों में दूर हो सकती है पेट दर्द की समस्या, बस इन चीजों का करना होगा सेवन

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stomach Pain: खराब दिनचर्या और गलत खानपान के चलते पेट दर्द आम समस्या बन गई है। इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। सामान्य तौर पर गैस और अपच की वजह से पेट दर्द की समस्या होती है। हालांकि, पथरी, अल्सर और हर्निया की वजह से भी पेट में तेज दर्द होता है। इस स्थिति में व्यक्ति को काफी पीड़ा होती है। कभी कभार दर्द असहनीय हो जाता है। कुछ लोग पेट दर्द से निजात पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। हालांकि, किचन में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से भी पेट दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए, इनके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

हींग का सेवन करें

पेट संबंधी विकारों के लिए हींग रामबाण दवा है। पुराने समय से हींग का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए किया जाता है। पेट दर्द होने पर हींग का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट दर्द, गैस और बदहजमी में राहत मिलता है। इसके लिए सबसे पहले हींग को भून लें। फिर एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में हींग और सेंधा मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो हींग पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट दर्द में बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

पुदीना का सेवन करें

पुदीना की तासीर ठंडी होती है। पेट दर्द और गैस की समस्या में पुदीना का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में पुदीना मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो पुदीना की पत्तियों को पीसकर पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, पुदीना की पत्तियों को पानी में उबालकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे भी पेट दर्द की समस्या दूर होती है।

सौंफ का सेवन करें

पुराने समय में खाना खाने के बाद हाजमा दुरुस्त रखने के लिए सौंफ का सेवन किया जाता था। ऐसा कहा जाता है कि सौंफ के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही खाना सही से पचता है। सौंफ के सेवन से गैस और बदहजमी की समस्या दूर होती है। पेट दर्द की समस्या को दूर करने के लिए सौंफ का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं। इस उपाय को करने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

अदरक का सेवन करें

अदरक में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट दर्द की समस्या में आप अदरक का सहारा ले सकते हैं। इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त होता है। आप अदरक को पानी में उबालकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे भी फायदा मिलेगा।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.