Asthma: सर्दियों में अस्थमा से तुरंत राहत पाने के लिए इन चीजों का रोजाना करें सेवन
Asthma श्वसन नलियों में अवरोध प्रदूषण और कफ से आती है। कई बार श्वसन मार्ग में सूजन भी हो जाता है। वहीं सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को प्रदूषण की वजह से अधिक परेशानी होती है। इसके लिए अस्थमा के मरीजों को सर्दियों में सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Asthma: अस्थमा श्वसन संबंधी रोग है। इस बीमारी में व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है। वहीं, व्यक्ति को सीने में दबाव भी महसूस होता है। इसके अलावा, पीड़ित को नियमित अंतराल पर खांसी होती है। डॉक्टर की मानें तो अस्थमा में मरीजों को तकलीफ श्वसन नलियों में बाधा से होती है। श्वसन नलियों में अवरोध प्रदूषण और कफ से आती है। कई बार श्वसन मार्ग में सूजन भी हो जाता है। वहीं, सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को प्रदूषण की वजह से अधिक परेशानी होती है। इसके लिए अस्थमा के मरीजों को सर्दियों में सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी अस्थमा के मरीज हैं तो सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-
लहसुन का सेवन करें
फेफड़ों को साफ और स्वस्थ रखने में लहसुन मददगार साबित होती है। इससे अस्थमा के मरीजों को भी आराम मिलता है। इसमें कई गुणकारी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आप लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, दूध में लहसुन उबालकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे अस्थमा में आराम मिलता है।
कलौंजी का सेवन करें
कलौंजी में भी एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल ब्रोंकाइटिस में भी किया जाता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच कलौंजी ऑयल मिलाकर सेवन करें। इससे भी अस्थमा में फायदा मिलता है
हल्दी पानी का सेवन करें
डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए गोल्डन मिल्क यानी हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल और फाइटोकेमिकल के गुण पाए जाते हैं। फाइटोकेमिकल के गुण अस्थमा के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करें। डॉक्टर से सलाह लेकर आप दिन में दो बार हल्दी पानी का सेवन कर सकते हैं।
शहद का सेवन करें
शहद में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी खांसी समेत अस्थमा में गुणकारी होते हैं। इसके लिए अस्थमा के मरीजों को शहद का सेवन अवश्य करना चाहिए। अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो रोजाना सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद और और दालचीनी मिलाकर सेवन करें। डॉक्टर से सलाह लेकर आप दिन में दो बार भी दालचीनी शहद का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।