दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। इसके लिए कई प्रकार की डाइटिंग ट्रेंड में हैं। लोग डाइटिंग के साथ वर्कआउट का सहारा लेते हैं। हालांकि, खानपान में अनियमितता के चलते वजन घटाने में मुश्किल होती है। इसके लिए वर्कआउट, डाइटिंग के साथ-साथ सही दिनचर्या जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, जिद्दी फैट को बर्न करने के लिए आप इन 5 चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन चीजों के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इन चीजों के बारे में जानते हैं-

दालचीनी का सेवन करें

अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। दालचीनी में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।

मेथी पानी पिएं

आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मेथी के पानी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी भिगोकर रख दें। अगली सुबह को मेथी को छानकर पानी पी जाएं। इस ड्रिंक के सेवन से भी वेट लॉस में मदद मिलती है।

नींबू पानी पिएं

वेट लॉस के लिए नींबू पानी असरदार दवा माना जाता है। इसमें एंटी ओबेसिटी के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। खासकर, सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

दही खाएं

अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना दही का सेवन करें। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही खाना सही से डाइजेस्ट हो जाता है। इसके लिए दही में पुदीने या तुलसी के पत्ते मिलाकर सेवन करें। इससे फैट बड़ी तेजी से बर्न होगा।

अजवाइन पानी पिएं

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अजवाइन पानी कारगर साबित होता है। इसके लिए आप अजवाइन पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से महज 4 हफ्ते में वजन कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Edited By: Pravin Kumar