Constipation Remedy: घी को इस एक चीज़ के साथ मिलाकर पीने से दूर होती है कब्ज की समस्या
Constipation Remedy अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है और बिना दवाइयों के इसका उपचार चाहते हैं तो घी को इस एक चीज़ के साथ मिलाकर पिएं। इससे कब्ज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Constipation Remedy: भोजन में फाइबर की कमी, बहुत- ज्यादा तला-भुना और जंक फूड के सेवन से कब्ज की समस्या आम होती जा रही है। इस प्रॉब्लम से सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी जूझ रहे हैं, क्योंकि उनके खानपान से भी न्यूट्रिशन गायब है। कब्ज भले ही पेट से जुड़ा हो लेकिन ये नींद, बाल और स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दे सकता है। इससे राहत पाने के लिए लोग लेक्सेटिव यानी जुलाब का सहारा लेते हैं। लेकिन लंबे समय तक इसे लेते रहने से आंत को नुकसान पहुंच सकता है। तो आज हम आपको इसका एक ऐसा रामबाण इलाज बताने वाले हैं, जो कब्ज की समस्या दूर करने में काफी असरदार है।
कब्ज दूर करने का सबसे कारगर उपाय है घी को गर्म दूध में मिलाकर पीना। घी में ब्यूटिरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में काफी असरदार है। ब्यूटिरिक एसिड का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, ये स्टूल मूवमेंट को आसान बनाता है। साथ ही पेट दर्द, सूजन और जलन की समस्या भी दूर करने में कारगर है।
दूध में मिलाकर पिएं घी
अगर आपको हर दूसरे दिन कब्ज की समस्या होती रहती है तो इसके लिए रात में सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीना शुरू कर दें। जो पेट साफ करने के साथ मेटाबोलिज्म में सुधारता है। इसके अलावा इसे पीने से आंतों की भी सफाई हो जाती है।
इस तरह से भी ले सकते हैं घी
मिश्री के साथ लें घी
घी और मिश्री दोनों ही पेट साफ करने का काम करते हैं। तो 1 गिलास पानी में मिश्री को कुछ देर भिगोकर रख दें या चाहें तो मिश्री पीस लें, फिर इसमें घी मिलाएं और गर्म पानी के पी लें। ये जमे हुए मल को पेट से बाहर निकाल देता है और साथ ही एक्सिडिटी से भी छुटकारा दिलाता है।
Pic credit- freepik