Move to Jagran APP

Budget 2023: मोटे अनाज को लेकर बजट में की गई बड़ी घोषणा, जानें क्या है मिलेट्स और इसके फायदे

Budget 2023 बजट सत्र में निर्मला सीतारमण ने मोटे अनाजों के उत्पादन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मिलेट्स रिसर्च सेंटर की स्थापना का अपने बजट भाषण में ऐलान किया। आज आपको इस लेख में बताएंगे मोटे अनाज के फायदे।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayPublished: Wed, 01 Feb 2023 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 03:49 PM (IST)
Budget 2023: मोटे अनाज को लेकर बजट में की गई बड़ी घोषणा, जानें क्या है मिलेट्स और इसके फायदे
Budget 2023: बजट सत्र में मोटे अनाज के उत्पादन को लेकर किया गया बड़ा ऐलान

पनई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Budget 2023: देश की वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया। उन्होंने मोटे अनाज के पैदावार को लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज यानी रागी, ज्वार, बाजरा रामदाना आदि सदियों से हमारे भोजन के अभिन्न अंग रहे हैं।

loksabha election banner

बजट सत्र में निर्मला सीतारमण ने मोटे अनाजों के उत्पादन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मिलेट्स रिसर्च सेंटर की स्थापना का अपने बजट भाषण में ऐलान किया। देश को ‘श्री अन्‍न’ के लिए वैश्विक केन्‍द्र बनाने के उद्देश्‍य से हैदराबाद के भारतीय मोटा अनाज अनुसंधान संस्‍थान को उत्‍कृष्‍टता केन्‍द्र के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। देश में मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

मोटे अनाज दो तरह के होते हैं- मोटा दाना और छोटा दाना। मिलेट्स की कैटेगरी में बाजरा, रागी, बैरी, झंगोरा, कुटकी, चना और जौ आदि आते हैं। मोटे अनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। 

मोटे अनाज खाने के फायदे

- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद।

- वजन घटाने में सहायक।

- दिल की सेहत के लिए लाभदायक।

- शरीर में खून की कमी को दूर करे।

- यह अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

- मिलेट्स थायरायड, लिवर, किडनी से जुड़ी दिक्कतों में भी लाभदायक माना जाता है।

- यह शरीर को डिटॉक्‍सीफाई करने में भी मदद करता है, यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

मोटे अनाज में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

मोटे अनाज में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आप अपनी डाइट में मोटा अनाज यानी बाजरा, रागी, ज्वारा, कट्टू आदि शामिल कर सकते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। 

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.