एक्सरसाइज़ के बाद न करें ये 7 गलितयां, शरीर के लिए हो सकता है नुकसानदायक
एक्सरसाइज़ जिम में करें या घर में अगर उन्हें करने से पहले और बाद में कुछ चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे तो ये आपकी बॉडी के लिए हो सकती हैं खतरनाक आइए जानते हैं क्या हैं ये गलतियां।
एक्सरसाइज़ करते समय गलतियां होंगी तो असर शरीर पर दिखेगा। इसलिए ऐसी गलतियों को पहचानें और वर्कआउट के बाद इन गलतियों को करने से बचें।
व्यायाम बंद न करें
वर्कआउट के दौरान शरीर के तापमान के साथ-साथ रक्त संचार और दिल की धड़कन बढ़ जाती है। इसे सामान्य होने के लिए कुछ वक्त लगता है। ऐसे में वर्कआउट के बाद अचानक से व्यायाम करना न छोड़े, धीरे-धीरे व्यायाम कम करते हुए सामान्य स्थिति में आएं। व्यायाम के बाद धीरे-धीरे जॉगिंग या टहल कर भी शरीर को सामान्य स्थिति में ला सकते हैं।
स्ट्रेचिंग न करना
वर्कआउट के बाद स्ट्रेच करने से अगले दिन मांसपेशियों में कोई समस्या नहीं होती और आप अगले दिन थकान महसूस नहीं करती लेकिन लोग व्यायाम के बाद स्ट्रेच नहीं करते, जिससे समस्या हो सकती है।
व्यायाम के बाद न खाना
वर्कआउट के बाद कुछ न कुछ खाएं, इससे मांसपेशियों की मरम्मत हो जाती है। इसलिए व्यायाम के बाद कार्ब्स और प्रोटीन युक्त स्नैक्स जरूर खाएं। वहीं दही, ब्लूबेरी या सूखे मेवे बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
कपड़े न बदलना
व्यायाम के तुरंत बाद कपड़ों को न बदलना भी समस्या बन सकता है। दरअसल व्यायाम के दौरान पसीने के कारण कपड़े गीले हो जाते हैं, अगर उन्हें बदला नहीं तो यीस्ट संक्रमण हो सकता है इसलिए जितनी जल्दी हो सके कपड़े, बदल लें।
शॉवर न लेना
वर्कआउट के बाद शॉवर न लेना समस्या का कारण बन सकता है क्योंकि व्यायाम के दौरान पसीने के सूखने के बाद बैक्टीरिया के पनपने की आशंका हो सकती है, इसलिए व्यायाम के बाद संक्रमण से त्वचा को बचाने के लिए नहाना जरूरी है।
पानी न पीना
व्यायाम के बाद पानी जरूर पिएं। यही नहीं, एक्सरसाइज़ के तुरंत बाद एल्कोहॉल लेने से भी नुकसान हो सकता है।
नींद में कंजूसी
भरपूर नींद व्यायाम के लिए जरूरी है। अगर आप व्यायाम कर रही हैं तो कम से कम 7-9 घंटे की नींद लें। सोने के दौरान मांसपेशियां खुद की मरम्मत करती हैं और इससे तनाव कम होता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप