Move to Jagran APP

Anosmia Symptoms & Cure:आपको खुशबू या बदबू का अहसास नहीं होता तो आप एनोस्मिया के शिकार हैं, जानें कारण और उपचार

Anosmia Symptoms Cureअस्थायी एनोस्मिया आम है क्योंकि यह जुखाम-खांसी और कफ के कारण होता है जो दवाई के सेवन से ठीक हो जाता है। आपको हमेशा खुशबू या बदबू नहीं आती तो आप एनोस्मिया से पीड़ित हैं। ये बीमारी लगातार रहती है तो परेशान होने की बात है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 11:36 AM (IST)
Anosmia Symptoms & Cure:आपको खुशबू या बदबू का अहसास नहीं होता तो आप एनोस्मिया के शिकार हैं, जानें कारण और उपचार
एनोस्मिया जुखाम-खांसी और कफ के कारण होता जो कुछ ही समय में ठीक हो जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आप खाने की महक या फूलों की खुशबू को सूंघ नहीं पाते हैं? क्या आपको कभी भी खुशबू का अहसास नहीं होता तो आपको एनोस्मिया (Anosmia) है। ये बीमारी स्थाई, अस्थाई और जन्मजात तीन तरह की होती है।अस्थायी एनोस्मिया आम है, क्योंकि यह जुखाम-खांसी और कफ के कारण कारण होती है। सर्दी, फ्लू, साइनस आदि के दौरान अगर सूघने की क्षमता कम हो तो आप राहत पाने के लिए कोई दवा या घरेलू नुस्‍खे अपना सकते हैं। स्थायी एनोस्मिया विभिन्न कारणों जैसे कि दुर्घटना, उम्र बढ़ने के कारण होता हैं, जो स्थायी रूप से सूंघने की शक्ति की हानि का कारण बनता है। जन्मजात एनोस्मिया 10,000 वयस्कों में से एक में होता है, जहां वे इस स्थिति के साथ पैदा होता हैं।

loksabha election banner

एनोस्मिया के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं

  • नाक मार्ग में रुकावट
  • नासिका मार्ग में सूजन
  • नाक बंद
  • सर्दी, फ्लू या साइनसाइटिस
  • इंफ्लुएंजा
  • नाक मे होने वाली एलर्जी या एलर्जिक राइनाइटिस

विषाक्त या रासायनिक धुएं के कारण 

अगर आप कुछ ही समय से एनोस्मिया से पीड़ित हैं तो परेशान नहीं होइए। इस बीमारी का इलाज संभव है। एनोस्मिया का इलाज इस बीमारी की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि यह ठंड या साइनस के कारण होता है, तो डॉक्टर आपको इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए दवाएं देंगे, जिससे आपको जल्द राहत महसूस होगी। आइए जानते हैं एनोस्मिया से बचाव के घरेलू नुस्खे।

  • आप बंद नाक को खोलने के लिए नाक के स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते है।
  • सर्दी जुकाम से अगर आपकी नाक बंद हो गई है तो आप भांप लें
  • यदि कोल्ड के कारण आपकी नाक बंद हो जाएं तो नारियल के तेल को उंगली पर लगाकर नाक के अंदर तक लगाएं और फिर गहरी सांस लें।
  • टमाटर सूप और गुनगुना पानी पीएं।
  • यदि यह डॉक्टर द्वारा बताई गई किसी गंभीर स्थिति के कारण है, तो आपको अपना इलाज कराना जरूरी है।

                      Written By :Shahina Noor 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.