Aloe Vera Harmful Effects: कहीं आप भी तो नहीं करते एलोवेरा का सेवन, तो ये 7 बातें!
Aloe Vera Harmful Effects आज के मॉडर्न ज़माने में भी कॉस्मेटिक और स्किन केयर कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का खूब इस्तेमाल करने लगी हैं। एलोवेरा भले ही बेहद हेल्दी चीज़ हो लेकिन किसी भी चीज़ की अति आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Aloe Vera Side Effects: ऐलोवेरा एक ऐसी औषधि है जिसमें हज़ारों गुण हैं। इसका उपयोग सदियों से चला आ रहा है। पहले के समय में लोग किसी भी बीमारी का इलाज घर में रखे मसालों या औषधियों से कर लेते थे। ऐसे ही एलोवेरा भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों में काम आने लगी। ऐसे में ये कहना कि एलोवेरा किसी वरदान से कम नहीं ग़लत नहीं होगा। शायद यही वजह है कि आपको हर घर में एलोवेरा का पौधा मिल जाएगा।
यहां तक कि आज के मॉडर्न ज़माने में भी कॉस्मेटिक और स्किन केयर कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का खूब इस्तेमाल करने लगी हैं। एलोवेरा भले ही बेहद हेल्दी चीज़ हो, लेकिन किसी भी चीज़ की अति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा भी हो सकता है कि एलोवेरा को चेहरे, बालों पर लगाने या फिर उसे खाने से आपको साइड-इफेक्ट्स हो जाएं। शुरुआत में ज़्यादा गंभीर न दिखे, लेकिन आगे चलकर ये आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकती हैं। यहां तक कि एलोवेरा के पौधे में पाए जाने वाले चिपचिपे जेल से भी कई लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है।
आइए जानें एलोवेरा के प्रयोग से होने वाले 7 साइड-इफेक्ट्स के बारे में:
ब्लड शुगर स्तर कम होना: एलोवेरा जूस पीने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। एलोवेरा के जूस में लेक्सेटिव प्रभाव पाए जाते हैं, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों में इलेक्ट्रोलाइट के असंतुलन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आप डायबिटिक हैं, तो एलोवेरा जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
पेट की समस्या: एलोवेरा की पत्तियों में लेटेक्स होता है, ये पौधे की ऊपरी परत के नीचे होता है। बहुत से लोगों को लेटेक्स से एलर्जी होती है, जिसके कारण पेट में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं में पेट में जलन, ऐंठन या मरोड़ होना और पोटेशियम का लेवल लो सकता है।
त्वचा पर एलर्जी: बहुत से लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर ऐसे लोग एलोवेरा जेल का प्रयोग करते हैं तो स्किन में एलर्जी, आंखों में लालिमा आना, स्किन में रैशेज आना, जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
डिहाईड्रेशन: एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले लेक्सेटिव के कारण शरीर में पानी की कमी या डिहाईड्रेशन हो सकता है। लेक्सेटिव का प्रयोग आमतौर पर कब्ज या पेट साफ न होने पर किया जाता है।
हृदय गति में अनियमिता: एलोवेरा जूस पीने से शरीर में पोटैशियम का स्तर कम हो जाता है। इससे दिल की धड़कनों का अनियमित हेाना, कमज़ोरी और थकावट जैसी दिक्कतें आ सकती हैं।
लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है: एलोवेरा में पाए बायो एक्टिव कंपाउंड होते है, जो लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर सकते हैं।
गर्भावस्था में: महिलाओं को गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान भी एलोवेरा जूस के सेवन से बचना चाहिए। एलोवेरा जूस में स्किन को सिकोड़ने के गुण पाए जाते हैं। महिलाओं गर्भावस्था में इसका सेवन करने से उन्हें बच्चे के जन्म में कठिनाई हो सकती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।