इन 8 एंटी एजिंग फूड्स से संवारें सेहत के साथ ही खूबसूरती भी
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो बढ़ती उम्र के असर को धीमा कर आपको कहीं ज्यादा हेल्दी और खूबसूरत रख सकते हैं। तो एक नजर डालते हैं इन पर...
उम्र बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक परिवर्तन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। कोलेजेन और इलास्टिन, प्रोटीन्स के प्रकार हैं जो शरीर की त्वचा और टिश्यूज में पाए जाते हैं। ये त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कसाव कम होते जाता है। प्रकृति द्वारा प्रदत कुछ ऐसे एंटी-एजिंग फूड्स है जो उम्र बढ़ने अर्थात एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। जानेंगे इनके बारे में...
लहसुन
लहसुन गुणों की खान है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है। यह एंटी एजिंग प्रक्रिया में सहायक है।
स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज
बढ़ती उम्र को रोकने के लिए स्प्राउट्स अर्थात अंकुरित अनाज एक अच्छा ऑप्शन है। स्प्राउट्स खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है और कई प्रकार के रोगों से बचाव होता है। स्प्राउट के सेवन से त्वचा में कसाव आता है।
विटामिन सी युक्त फल
विटामिन सी युक्त फल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। एलर्जी से बचाव तथा त्वचा में कसाव लाने के लिए संतरा, मौसमी, नींबू आदि विटामिन सी के उत्तम स्रोत हैं। इनमें बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन भी पाया जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स की उपस्थिति के कारण ये कैंसर उत्पन्न करने वाले पदार्थों (कार्सिनोजन्स) से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
ब्रोकली
इसमें बीटा कैरोटीन और आइसोथियोसायनेट नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस कारण ब्रोकली कैंसर की रोकथाम में सहायक है और यह एंटी एजिंग की प्रक्रिया में भी सहायक है।
अनार
एनीमिया अर्थात खून की कमी होने पर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में अनार सहायक है। इसे खाने से स्किन हेल्दी रहती है। इसमें पाए पाए जाने वाले सूक्ष्म पोषक तत्व शरीर के आंतरिक अंगों को सशक्त रखते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह कई प्रकार से लाभ पहुंचाती है। वसा पर प्रभाव डालने के कारण इससे वजन घटता है, बालों का झड़ना एजिंग प्रक्रिया का सूचक है। ग्रीन टी के प्रयोग से बालों का गिरना कम होता है। ग्रीन टी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है यह कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित अवस्था में रखने में सहायक है। ग्रीन टी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करन में भी सहायक है।
ओट्स
स्वास्थ्य की दृष्टि से इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें बीटाग्लूकेन्स की उपस्थिति कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक है।
नट्स
हर प्रकार से स्वास्थ्य तथा सौंदर्य दोनों में वृद्धि करते हैं। अखरोट में उपस्थित विटामिन ई टोकोफेरल के रूप में पाया जाता है, जो हार्ट के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बादाम मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में सहायक है और यह आंखों की रोशनी के लिए भी लाभप्रद है।