Move to Jagran APP

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के रोजाना ऐसे करें अरबी के पत्ते का सेवन

अरबी उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगने वाला पौधा है। इसकी पत्तियों और जड़ों की सब्जी बनाई जाती है। इसे फ्राई करके भी खाया जाता है। अरबी के पत्ते खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। अरबी और अरबी के पत्ते को कच्चे में सेवन नहीं करना चाहिए।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 09:48 PM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 09:48 PM (IST)
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के रोजाना ऐसे करें अरबी के पत्ते का सेवन
कई शोधों में दावा किया गया है कि अरबी के पत्ते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान में व्यापक सुधार की जरूरत होती है। खासकर जंक फ़ूड से परहेज करना पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 मिग्रा/डीएल से कम रहना चाहिए। इससे अधिक होने पर कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में अरबी के पत्तों को जरूर शामिल करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि अरबी के पत्ते के सेवन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

अरबी क्या है

अरबी उष्णकटिबंधीय जलवायु में उगने वाला पौधा है। इसके पत्ते और जड़ों की सब्जी बनाई जाती है। इसे फ्राई करके भी खाया जाता है। अरबी के पत्ते खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। अरबी और अरबी के पत्ते को कच्चे में सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अरबी को कच्चे में खाने से उल्टी हो सकती है। इसमें कैल्शियम ऑक्ज़ेलेट होता है, जो जहरीला होता है।

कैसे करें सेवन

कई शोधों में दावा किया गया है कि अरबी के पत्ते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही अरबी के पत्ते को सुखाकर और पीसकर चूर्ण यानी पाउडर तैयार कर लें। अब रोजाना सुबह या शाम में दूध या पानी में मिलाकर सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, अरबी आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं, अरबी के पत्ते में फाइबर अधिक और कैलोरी बहुत कम होती है। इन गुणों के चलते अरबी वजन कंट्रोल करने में सहायक है। आप बढ़ते वजन को नियंत्रित अथवा कम करने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.