Health Benefits of cauliflower: सर्दियों में इन 7 कारणों से करें फूलगोभी का इस्तेमाल
Health Benefits of cauliflower गोभी शरीर में जमा वसा को तेजी से पिघलाने का काम करती है। ये मोटापे को कंट्रोल करने के साथ-साथ कई बीमारियों का भी उपचार करती है। गोभी पाचन को दुरूस्त करती है साथ ही जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। फूलगोभी सर्दी में पाई जाने वाली सब्जी है जिसकी तासीर गर्म है। वैसे तो फूलगोभी सालभर मिलती है, लेकिन वो कोल्ड स्टोरेज में स्टोर की हुई होती है इसलिए उसे खाने से बचना ही बेहतर है। फूलगोभी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है, उतनी ही फायदेमंद भी है। ये मोटापे को कंट्रोल करने के साथ-साथ कई बीमारियों का भी उपचार करती है। फूलगोभी में इंडोल्स नामक तत्व पाए जाते हैं, जो ऐंटिओबेसिटी घटकों के रूप में कार्य करते हैं। इसी के कारण गोभी आपके शरीर में जमा वसा को तेजी से पिघलाने का काम करती है। गोभी पाचन को दुरूस्त रखने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाती है। आइए जानते है कि किन 5 कारणों से आपको फूलगोभी का नियमित सेवन करना चाहिए।
शरीर को गर्म रखती है फूलगोभी:
सर्दी में पाई जाने वाली गोभी आपको सर्दी में गर्म रखती है। इसकी गर्म तासीर बॉडी को एनर्जी देती है और आपकी बॉडी में गर्माहट बनी रहती है।
पाचन को दुरूस्त रखती है:
गोभी का सेवन नाश्ते से लेकर रात में कभी भी किया जा सकता है।फूलगोभी में पाए जाने वाले उष्ण गुणों के कारण यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करती है।
हड्डियों को मजबूत करती है गोभी:
एक रिसर्च के अनुसार फूलगोभी में कैल्शियम की उचित मात्रा होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत रखने में भी आपकी मदद करती है।
ब्रेन को तंदुरुस्त रखती है:
फूलगोभी पूरे शरीर की नसों को ताकत देती है जिससे मस्तिष्क की नसों को बल मिलने पर वह स्वस्थ होता है।
शुगर को कंट्रोल रखती है:
फूलगोभी में पोटैशियम और विटमिन- बी6 पाया जाता है। ये दोनों ही खूबियां रक्त में इंसुलिन की मात्रा को सही बनाए रखने का काम करती हैं। यदि शरीर के अंदर पोटैशियम कम हो जाए तो शुगर के रोगी के ब्लड में ग्लूकोज का स्तर तुरंत बढ़ जाता है। इसलिए शुगर को मरीजों को फूलगोभी का सेवन अवश्य करना चाहिए।
इम्यून सिस्टम बढ़ाती है:
कोरोना संक्रमण के दौर में तो सभी को विटमिन-सी की बहुत जरूरत है। फूलोगोभी में विटमिन-सी पाया जाता है, इसलिए इस समय फूलगोभी का सेवन जरूर करना चाहिए।
याददाश्त को दुरुस्त करती है:
फूलगोभी का सेवन करने वाले लोगों के अल्जाइमर की चपेट में आने की संभावना काफी कम हो जाती है। क्योंकि फूलगोभी में पाए जाने वाले सल्फोराफेन और इंडोल्स ब्रेन की आंतरिक चोटों को ठीक करने और कोशिकाओं को रिपेयर करने का काम करते हैं।
Written By: Shahina Noor