Good Source of Vitamin D: कोरोनाकाल में इन 6 चीज़ों से करें विटामिन डी की कमी पूरी
Good Source of Vitamin D विटामिन डी की कमी बॉडी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकती है। आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं आपको जल्द ही चोट लगने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी आपको डिप्रेशन का शिकार भी बना सकती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनाकाल में इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो विटामिन डी का सेवन करें। बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व विटामिन डी हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत करता। जरूरी इस विटामिन की कमी कोरोनाकाल में परेशानी बड़ा सकती है। विटामिन डी की कमी बॉ़डी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकती है। आप हर वक्त थकान महसूस करते हैं, आपको जल्द ही चोट लगने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं विटामिन डी की कमी आपको डिप्रेशन का शिकार भी बना सकती है। कोरोनाकाल में विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी इम्यूनिटी कमजोर होगी तो आप जल्द ही इस वायरस का शिकार हो सकते हैं।
आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो डाइट में विटामिन डी का सेवन करें। कुदरती तौर पर धूप से विटामिन डी हासिल किया जा सकता है, लेकिन गर्मी में धूप में चलने से डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है, इसलिए डाइट से ही आप विटामिन डी की कमी की पूर्ती करें। आइए जानते हैं कि किन-किन चीज़ों से विटामिन डी हासिल कर सकते हैं।
मशरूम विटामिन डी का बेस्ट स्रोत:
मशरूम विटामिन डी का सबसे बेस्ट स्रोत है जो सूरज की रोशनी में ही उगता है। मशरूम में विटामिन बी1, बी 2, बी 5और मैग्नेशियम जैसे गुण भी पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। प्राकृतिक धूप में सूखने वाले मशरूम को खाना सबसे बेस्ट है।
विटामिन डी की कमी पूरा करेगा अंडा:
अंडे खाना सभी को पसंद है, जो लोग नॉन वेज नहीं खाते वो भी अंडा खाना पसंद करते हैं। अंडे की जर्दी विटामिन डी का बेस्ट स्रोत है, जिसमें प्रोटीन और अच्छे कार्ब्स सहित सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एक दिन में एक अंडे की जर्दी पर्याप्त है।
गाय का दूध पीए:
गाय का दूध विटामिन डी और कैल्शियम का बेस्ट सोर्स है। हर रोज एक गिलास गाय का दूध पीकर पर्याप्त विटामिन डी हासिल कर सकते हैं। एक इंसान को विटामिन डी की 20% दैनिक आवश्यकता होती है।
मछली खाएं:
मछली विटामिन डी का बेस्ट स्रोत है आप अपने भोजन में मछली को शामिल करें। मछली की कुछ खास किस्में जैसे हेरिंग, मैकेरल, सैल्मन और टूना विटामिन डी का बेस्ट ऑप्शन है। मछली आपकी बॉडी को कैल्शियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी देती है।
दही का करें सेवन:
दही हमारी थाली का अहम हिस्सा है जो विटामिन डी की कमी को पूरा करती है। गर्मी में दही बॉडी को कूल रखती है साथ ही विटामिन डी की कमी भी पूरा करती है।
संतरे का जूर पीए:
विटामिन डी की पर्याप्त अपूर्ती के लिए आप संतरे का जूस पीएं। संतरे का जूस ना सिर्फ पीने में अच्छा लगता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। नाश्ते में एक गिलास ताजा संतरे का जूस आपको दिन भर तरोताजा रखेगा।
Written By: Shahina Noor