डाइट में शामिल करें ये 5 फल, इस गंभीर बीमारी का खतरा होगा कम
दुनिया भर में लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो 2030 में अकेले भारत में ही डायबिटीज के मरीजों की संख्या 98 मिलियन को पार कर जाएगी।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया भर में लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो 2030 में अकेले भारत में ही डायबिटीज के मरीजों की संख्या 98 मिलियन को पार कर जाएगी। ऐसे में बेहद जरूरी है कि इससे बचने के लिए उपाय किए जाएं। इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कौन से फल खाकर आप इस बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं।
सेब
कहते हैं न कि एक सेब हर दिन खाना चाहिए। डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं। वहीं ये डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है, दरअसल सेब में पाए जाने वाले एक खास तरह के एंटीऑक्सीडेंट जिसे एंथोसायनिन कहा जाता है, शरीर में मौजूद ब्लड शुगर को रेगुलेट करता है। यह शरीर के मेटाबॉलिक बैलेंस में भी सुधार लाता है।
अमरूद
अमरूद में काफी ज्यादा पोटेशियम और कम सोडियम होने की वजह से इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए बेस्ट डाइट माना जाता है। अमरूद फाइबर, लो ग्लाइकेमिक और विटामिन सी युक्त होता है। इसलिए ये फल भी बहुत फायदेमंद होता है।
संतरा
संतरा में मौजूद विटामिन-सी को एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। संतरे में फाइबर भी होता है, जो इंसान के मेटाबॉलिज्म सिस्टम को दुरुस्त करता है। इससे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।
अंगूरअंगूर आमतौर पर सबको पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें मौजूद रिजवरट्रोल नाम का फाइटोकैमिकल ब्लड में शामिल इंसुलिन को सुधारता है।
नाशपाती
नाशपाती में ग्लाइकेमिक बहुत कम मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मददगार है। इसलिए ये फल भी बहुत मददगार होता है डायबिटीज जैसे रोग से दूर रखने के लिए।