Move to Jagran APP

Stay Home Stay Empowered: जानें सुबह जॉगिंग और दौड़ते समय क्या बरतनी हैं 10 सावधानियां

कोविड के इस दौर में अब लोग सुबह पार्क में सड़कों पर जॉगिंग और दौड़ के लिए निकलने लगे हैं। जिम बंद होने के चलते ये व्यायाम का अच्छा विकल्प पर है। पर सावधानियां बरतनी जरुरी हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 09:52 AM (IST)
Stay Home Stay Empowered: जानें सुबह जॉगिंग और दौड़ते समय क्या बरतनी हैं 10 सावधानियां
Stay Home Stay Empowered: जानें सुबह जॉगिंग और दौड़ते समय क्या बरतनी हैं 10 सावधानियां

नई दिल्ली, विनीत शरण। कोविड के इस दौर में अब लोग सुबह पार्क में, सड़कों पर जॉगिंग और दौड़ के लिए निकलने लगे हैं। जिम बंद होने के चलते ये व्यायाम का अच्छा विकल्प पर है। पर हम सब जानते हैं कि बाहर कोरोना वायरस का भी खतरा है, ऐसे में सावधानियां बरतनी जरुरी हैं। जानते हैं ऐसे 10 टिप्स।

loksabha election banner

दूसरों से 12 फुट की दूरी

दयानंद मेडिकल कॉलेज, लुधियाना के डॉ विवेक गुप्ता ने बताया कि सामान्य तौर पर छह फुट की फिजिकल डिस्टेंसिंग करनी होती है। लेकिन दौड़ते समय लोग जोर से सांस लेते हैं। ऐसे में मुंह की ड्रापलेट के दूर तक जाने का खतरा है। इसलिए कम से कम 12 से 20 फुट की फिजिकल डिस्टेंसिंग रखें।

हमेशा सामने की ओर देखें

दौड़ते समय कुछ सोचें नहीं। इससे आप सतर्क नहीं रह पाएंगे। हमेशा सामने की ओर देखें। इससे पता चलेगा कि सामने कौन या क्या आ रहा है। इससे आप किसी के करीब आने से बच सकेंगे। ऐसी जगह दौड़ें जहां कोई और न हो। अगर जगह संकरी है और सामने से कोई आ रहा हो तो ट्रैक बदल दें।

ऐसा मास्क न पहनें जिससे सांस में दिक्कत हो

अमेरिका के सेंट्रल फार डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक याद रखें दौड़ते समय ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। इसलिए खराब मास्क पहनने से सांस फूलने लगेंगी। अच्छा होगा कि मास्क या फेस कवर अच्छी क्वालिटी का पहनें। वहीं विवेक गुप्ता कहते हैं कि दौड़ते समय मास्क पहने भी तो वह बहुत ज्यादा कसा नहीं होना चाहिए।

लोगों के पास आते ही मास्क पहन लें

याद रहे कि दौड़ते समय मास्क ढीला पहनना है लेकिन दूसरे के करीब पहुंचते ही मास्क अच्छे से कस लें।

जहां कोई और दौड़ हो वहां तुरंत न जाएं

पार्क में जहां आपको दौड़ना है वहां कोई और शख्स दौड़ रहा हो तो रुक जाएं। उसके जाने के कुछ देर बाद ही दौड़ लगाएं। वरना हवा में मौजूद उसकी ड्रापलेट के संपर्क में आप आ सकते हैं। डॉ विवेक गुप्ता के मुताबिक भीड़ वाली जगह और गलियों मे जागिंग न करें।

किसी चीज को न छूएं

आपको बाहर किसी चीज को नहीं छूना है। पार्क आदि में घुसते समय गेट को भी न छूएं। कई जगहों पर गेट पहले से ही खुले रखे जा रहे हैं।

कब और कहां दौड़ना है

आप को अपने इलाके के नियमों का पता होना चाहिए। सभी जगहों पर स्थानीय प्रशासन की ओर से कई तरह की पाबंदियाँ लगाई जा रही हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आप घर से कब निकल सकते हैं और कहां तक जा सकते हैं या नहीं जा सकते हैं।

आराम से दौड़ें

एकाएक ज्यादा न दौड़ें। पहले दिन कम और धीरे दौड़ें। आपकी क्षमता बढ़ जाएगी। वहीं अगर आप महामारी के आने से पहले भी दौड़ा करते थे तो भी दौड़ते समय कम जोर लगाएं। यानी कम इंटेंसिटी के साथ दौड़ना हैं। मिनट पर ध्यान दें और यह न देखें कि आप कितने मील दौड़ते हैं।

आनंद उठाएं

दौड़ का पूरा आनंद उठाए। इससे इसका ज्यादा फायदा मिलेगा। दौड़ को आप पुशअप, जागिंग और दूसरे व्यायाम के साथ मिक्स भी कर सकते हैं। प्रेरणा के लिए आप वर्चुअल रनर ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं। एक्टिव रहने के इस तरह के कई चैलेंज इंटरनेट पर चल रहे हैं।

साफ-साफ बात करें

अगर दौड़ लगाते समय कोई मिल जाए तो उससे भी दूर से ही बात करें। दूर खड़े होकर आप इस तरह साफ बात करें कि उसे आपकी बात समझ में आए और करीब न आना पड़े। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.