एक महीने में कम हो सकता है 5 किलो वजन, बस गर्मी में खाना शुरू कर दीजिए ये 6 तरह के सलाद
सलाद सिर्फ साइड डिश नहीं बल्कि वजन घटाने की एक कारगर और स्वादिष्ट चाबी भी हो सकता है। अगर आपको एक महीने में पांच किलो वजन कम करना है तो हमने आपको 6 तरह के सलाद के बारे में बताया है। ये तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं-

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी बीमारियाें से घिरा हुआ है। मोटापा भी उन्हीं में से एक है। इसे कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। डाइटिंग करते हैं। खानपान में भी बदलाव करते हैं। तब जाकर उन्हें फायदा नजर आता है। हालांकि अगर आप सलाद खाते हैं तो हम आपको एक दो नहीं बल्कि पांच तरह के सलाद के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसे बनाना भी बेहद आसान है। अगर आपने लगातार एक महीने तक ये पांच तरह के सलाद खा लिए ताे एक महीने में आप पांच किलो तक वजन कम कर सकते हैं। इसके साथ ही ये आपकी सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाएंगे। आइए उन सलादों के बारे में जानते हैं विस्तार से-
ग्रीन सलाद
हरी सब्जियां जैसे पालक, धनिया, पुदीना, लेट्यूस, खीरा और शिमला मिर्च से बना ये सलाद फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। इससे आप ओवर ईटिंग से बच सकते हैं। नींबू और थोड़ा सा जैतून तेल डालने से इसका स्वाद और न्यूट्रिशन दोनों बढ़ जाते हैं।
अंकुरित सलाद
अंकुरित मूंग, चना और लोबिया से बना ये सलाद प्रोटीन और फाइबर का पावरहाउस होता है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे फैट भी तेजी से बर्न होता है। इसमें टमाटर, प्याज, खीरा और नींबू मिलाकर स्वादिष्ट और हेल्दी सलाद तैयार किया जा सकता है।
फ्रूट सलाद
अगर आपको मीठा खाने का मन करता है लेकिन शुगर से भी बचना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में फ्रूट सलाद जरूर शामिल करना चाहिए। पपीता, सेब, अनार, संतरा और तरबूज जैसे फलों से बना ये सलाद तेजी से वजन कम करता है। इसके अलावा ये सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इससे आपकी स्किन भी चमकदार बनती है। दरअसल ये फल विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं।
दही सलाद
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं। खीरा, टमाटर, गाजर, धनिया और दही मिलाकर एक लो-कैलोरी वाला सलाद तैयार किया जा सकता है। यह पेट को ठंडा रखता है। इसके अलावा ये वजन घटाने में भी मददगार है। गर्मी में ये सलाद जरूर खाना चाहिए।
छोले का सलाद
उबले हुए काले या सफेद छोले में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और नींबू मिलाकर बनाया गया छोले का सलाद प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह न सिर्फ आपका पेट लंबे समय तक भरा रखता है बल्कि तेजी से वजन भी कम करता है।
पनीर सलाद
पनीर का सलाद भी चर्बी को गलाने में मददगार हो सकता है। पनीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। वेट लॉस के लिए आप पनीर सलाद को ब्रेकफास्ट और लंच में खा सकते हैं। इसमें आप ब्रोकली, टमाटर और स्प्राउट्स मिला सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।