विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2023: इस साल भारतीयों की पहली पसंद रही यह डिश, करीब 40 लाख बार की गई ऑर्डर

By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
Published: Fri, 15 Dec 2023 12:46 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2023 01:08 PM (IST)

भारत में लोग खाने के कितने शौकीन हैं इसका अंदाजा लगाना भी काफी मुश्किल है। लेकिन एक फूड ऑर्डरिंग कंपनी ...और पढ़ें

जानें किस डिश को भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया।
जानें किस डिश को भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया।

HighLights

  1. भारत में इस साल बिरयानी को सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया।
  2. मुंबई के एक व्यक्ति ने 42.3 लाख रुपए का खाना ऑर्डर किया।
  3. बेंगलुरु ने इस साल सबसे ज्यादा केक ऑर्डर किए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023:  एक फूड ऑर्डरिंग एंड डिलीवरिंग कंपनी ने अपनी एनुअल ट्रेंड रिपोर्ट रिलीज कर दी है, जिसमें भारत में कितने लोगों ने क्या-क्या ऑर्डर किया इसका डाटा मौजूद है। यह कंपनी पिछले आठ सालों से यह रिपोर्ट रिलीज कर रही है, जिसके जरिए लोगों ने पूरे साल क्या-क्या ऑर्डर किया है, इसका पता लगता है। वैसे तो हम लगभग सभी मौकों पर खाना ऑर्डर कर ही देते हैं, लेकिन एक ऐसी खास डिश है, जिसके लिए भारत में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आइए जानते हैं, किस डिश को सबसे ज्यादा ऑर्डर किया गया है।

इस डिश को किया गया सबसे ज्यादा ऑर्डर…

पिछली साल की तरह इस साल भी बिरयानी ने सभी डिशेज को पीछे छोड़ते हुए, सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश का ताज हासिल किया है। वैसे इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि यह पिछले आठ साल से टॉप पर चली आ रही है। इस फूड डिलीवरी प्‍लेटफॉर्म की साल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक, हर सेकंड लगभग 2.5 बिरयानी ऑर्डर की गई, लेकिन सिर्फ बिरयानी ही नहीं, और भी कई डिशेज हैं, जिन्होंने इस साल नए रिकॉर्ड सेट किए हैं। इस साल सिर्फ डिशेज ने ही नहीं बल्कि कुछ कस्टमर्स ने भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई यह रेसिपी, नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

यह बना स्टार ऑर्डरर...

इस साल मुंबई के एक निवासी ने साल भर में 42.3 लाख रुपए का खाना ऑर्डर किया है। जी हां! इस व्यक्ति ने इतने पैसों का सिर्फ खाना ऑर्डर कर एक नया लेकिन हैरान करने वाला रिकॉर्ड बनाया। वहीं, झांसी के एक व्यक्ति ने एक दिन नें 269 फूड आइटम्स का ऑर्डर प्लेस किया। इसके अलावा, भुवनेश्वर में एक व्यक्ति ने एक दिन में 207 पिज्जा ऑर्डर किए। चंडीगढ़ के एक परिवार ने एक बार में 70 प्लेट बिरयानी ऑर्डर कर, यह बता दिया कि क्यों बिरयानी भारत में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश है और इसके साथ ही एक यूजर ने इस साल कुल 1633 बिरयानी ऑर्डर की। इस डिश को लोग इतना पसंद करते हैं कि लगभग 20 लाख लोगों ने इस डिलीवरी एप पर अपने सबसे पहले ऑर्डर के लिए बिरयानी को चुना और करीब 40 लाख बार बिरयानी को इस प्लैटफॉर्म पर सर्च किया गया। 

इन डिशेज ने भी मारी बाजी...

कुछ डिशेज ने तो ऐसी बाजी मारी है कि आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। इस साल दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की सुप्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला की जगह गुलाब जामुन सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए। बेंगलुरु से इस साल 80 लाख चॉकलेट केक ऑर्डर किए गए। वहीं, वेलेंटाइन डे पर पूरे भारत में  हर मिनट 271 केक ऑर्डर किए गए हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि क्यों भारत और यहां के लोग दुनियाभर में अपने खाने के लिए जाने जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: आपके दिल का ख्याल रखती है डार्क चॉकलेट, ऐसे बनाएं इसके टेस्टी जूकिनी मफिन्स

Picture Courtesy: Freepik