Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों में शकरकंद को ऐसे बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा, खाने का मजा हो जाएगा दोगुना

    शकरकंद सर्दियों में खाया जाने वाला एक कंफर्ट फूड है। फाइबर से भरपूर शकरकंद पाचन को सुधारने और कब्ज को दूर करने मदद करता है। इतना ही नहीं ये एनीमिया भी दूर करने में मदद करता है। इतने सारे गुणों से भरपूर शकरकंद को अपनी डाइट में आपको जरूर शामिल करना चाहिए। शकरकंद का हलवा से लेकर सूप की कई रेसिपीज (Sweet Potato Recipes) बताई गई हैं।

    By Jagran News Edited By: Swati Sharma Updated: Sun, 01 Dec 2024 04:31 PM (IST)
    Hero Image
    शकरकंद को इन तरीकों से करें डाइट में शामिल (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Sweet Potato Recipes: शकरकंद सर्दियों में एक कंफर्ट फूड माना जाता है। ये टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। शकरकंद विटामिन A का अच्छा सोर्स माना जाता है जो आंखों की सेहत को सुधारने, त्वचा की देखभाल और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा इसमें आयरन और फोलिक एसिड भी होता है, जो एनीमिया को दूर करता है। फाइबर से भरपूर शकरकंद पाचन को सुधारने और कब्ज को दूर करने भी मदद करता है। इतने सारे गुणों से भरपूर शकरकंद को अपनी डाइट में आपको जरूर शामिल करना चाहिए। यहां कुछ ऐसी ही तरीके बताए गए हैं जिससे आप शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    शकरकंद का हलवा

    शकरकंद का हलवा सर्दियों में एक बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक गुणों से भरपूर डिश है। ये खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

    सामग्री:

    • शकरकंद- 2-4
    • घी-5-6 टेबलस्पून
    • चीनी-1 कप या स्वादानुसार
    • ड्रायफ्रूट्स-बादाम, पिस्ता, काजू आदि
    • दूध- आवश्यक्तानुसार

    विधि:

    सबसे पहले शकरकंद को उबालकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। अब एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ शकरकंद डालकर अच्छे से भूनें। फिर उसमें दूध और चीनी डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकने दें। अब ड्रायफ्रूट्स डालकर सजाएं और सर्व करें।

    यह भी पढ़ें: शकरकंद नहीं है किसी सुपरफूड से कम, फायदे जानकर आप भी रोज खाना कर देंगे शुरू

    शकरकंद की चाट

    शकरकंद की चाट एक हल्का और टेस्टी नाश्ता है। इसके बनाने के लिए आपको चाहिए

    सामग्री:

    • शकरकंद-2-3 (उबले हुए)
    • दही- आधा कप
    • भूना जीरा पाउडर- ½ चम्मच
    • चाट मसाला-1/2 चम्मच
    • नमक- स्वादानुसार
    • हरी धनिया- बारीक कटा

    विधि:

    शकरकंद को उबालकर छोटे टुकड़ों में काट लें। एक बाउल में शकरकंद डालकर उसमें दही, भूना जीरा पाउडर, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाएं और सेव से गार्निश कर खाएं।

    शकरकंद का सूप

    शकरकंद का सूप सर्दियों में शरीर को गर्मी देने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

    सामग्री:

    • शकरकंद-2-3
    • प्याज-1-2
    • लहसुन- 2-3 कलियां
    • अदरक- 1 इंच
    • काली मिर्च- 2-3
    • नमक- स्वादानुसार
    • ओलिव ऑयल- आवश्यक्तानुसार

    विधि:

    सबसे पहले शकरकंद को उबालकर पीस लें। अब एक पैन में ओलिव ऑयल गरम करें, उसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनें। फिर उसमें उबली हुआ शकरकंद, नमक और काली मिर्च डालकर पानी मिलाकर सूप तैयार करें। अच्छे से उबालकर सूप को मिक्सी से पीस लें और गरम-गरम परोसें।

    यह भी पढ़ें: आलू से ही नहीं, इन चीजों से भी बना सकते हैं फ्रेंच फाइज, स्वाद में लाजवाब और सेहत से भी भरपूर