विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना फ्रिज के भी कई दिनों तक चलती है राजस्थान की ये मसालेदार सब्जी, घर पर ऐसे बनाएं मारवाड़ी 'केर सांगरी'

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:00 PM (IST)

केर सांगरी की सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है, जो कई दिनों तक बिना खराब भी नहीं होती।

कैसे बनाएं केर सांगरी की सब्जी? (Picture Courtesy: Freepik)

कैसे बनाएं केर सांगरी की सब्जी? (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की सबसे मशहूर डिशेज में केर सांगरी का नाम सबसे पहले आता है। ये मारवाड़ी व्यंजनों का अहम हिस्सा है, जिसे त्योहारों और शादियों में जरूर बनाया जाता है। केर और सांगरी रेगिस्तान में उगने वाले छोटे-मोटे पौधे हैं, जिसे सुखाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है। 

ये सब्जी स्वाद में थोड़ी खट्टी और मसालेदार होती है। सबसे अच्छी बात है कि ये सब्जी कई दिनों तक खराब नहीं होती। अगर आप भी इस राजस्थानी सब्जी का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी रेसिपी।


केर सांगरी की सब्जी रेसिपी

कुल समय : 180 mins
तैयारी का समय : 150 mins
पकाने का समय :30 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

केर सांगरी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री:

  • सूखी सांगरी- 1 कप
  • सूखा केर- 1/2 कप
  • छाछ या दही- 1 कप
  • अमचूर पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • तेल- 3-4 बड़े चम्मच
  • हींग- 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1.5 छोटे चम्मच
  • धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

केर सांगरी की सब्जी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले केर और सांगरी को 3-4 बार साफ पानी से धो लें। इसके बाद इन्हें छाछ या पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें।

2

अगले दिन इन्हें पानी से निकालकर एक बार फिर धो लें और कुकर में केर-सांगरी और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर थोड़ा सा नमक मिलाएं।

3

कुकर में 1 से 2 सीटी लगाएं या धीमी आंच पर 10 मिनट तक उबलने दें जब तक कि सांगरी नरम न हो जाए। उबलने के बाद पानी छानकर अलग कर लें।

4

अब एक कटोरी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।

5

इसक बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और गर्म तेल में जीरा और हींग डालें।

6

इसके बाद मसालों का तैयार पेस्ट डालें और धीमी आंच पर तेल अलग होने तक भूनें।

7

अब उबले हुए केर-सांगरी को कड़ाही में डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाला पूरी सब्जी में लिपट जाए।

8

इसके बाद स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा गरम मसाला मिलाकर सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।