विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smoothie Recipes: गर्मियों में घर पर बनाएं ये 7 हेल्दी और टेस्टी स्मूदी, बच्चे पीकर हो जाएंगे खुश

Published: Sun, 10 Mar 2024 05:00 AM (IST)

ठंड का मौसम जा चुका है और अब मौसम हल्का गर्म होना शुरू हो चुका है। खासकर दिन के समय ...और पढ़ें

गर्मियों में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स
गर्मियों में बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक्स

HighLights

  1. सर्दियां खत्म होते ही सभी का मन कुछ ठंडा पीने का करने लगता है।
  2. बेरी स्मूदी, वॉटर मेलन स्मूदी और पाइन एप्पल स्मूदी काफी टेस्टी होते हैं।
  3. इन स्मूदी में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Smoothie Recipes: गर्मियों का मौसम अब शुरु ही होने वाला है। ऐसे में गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी के साथ-साथ ठंडी-ठंडी हेल्दी ड्रिंक्स की भी शरीर को जरूरत होती है। गर्मियों के मौसम में शरबत से लेकर नींबू-पानी तक हर घर में बनाया जाता है और घर पर आने वाले मेहमानों को भी पिलाया जाता है। कई पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स हैं, जो आप इस गर्मी ट्राई कर सकते हैं। ये हेल्दी स्मूदी आपकी सेहत भी बनाएंगी और आपको अंदर से ठंडा भी रखेंगी, तो आइए जानते हैं, गर्मियों में बनाएं जाने वाले कुछ बेहतरीन Summer Drinks की रेसिपी।

मिक्स फ्रूट ओट्स समूदी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कुछ फलों को धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लें। अब आधा कप ओट्स लें और इसे दूध डालकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।

मैंगो बनाना स्मूदी

गर्मियों में मार्केट में आम बहुत मिलते हैं। मैंगों बनाना स्मूदी बनाने के लिए बाजार से फ्रेश मैंगो ले आएं। इसे धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक केला और बादाम मिल्क के साथ इसे ब्लेंड कर लें।

वॉटरमेलन स्मूदी

तरबूज की स्मूदी बनाने के लिए तरबूज को छोटे-छोटे पीस काटर, दूध के साथ ब्लेंड कर लें। अगर दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो नारियल पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पाचन दुरुस्त रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार है मसूर की दाल, जानें इसे खाने के फायदे

पीच-पपाया स्मूदी

पीच यानी आड़ू और पपीते की स्मूदी बनाने के लिए पीच और पपीते को दही के साथ ब्लेंड कर लें और इसका मजा लें।

पाइन एप्पल स्मूदी

पाइन एप्पल स्मूदी बनाने के लिए पाइन एप्पल के कुछ पीस लेकर इसे दूध के सात ब्लेंड कर लें। आप चाहे तो इसे गाढ़ा करने के लिए केला भी मिला सकते हैं।

चॉकलेट बनाना स्मूदी

चॉकलेट बनाना स्मूदी बच्चों को खूब पसंद आती है। इसे बनाने के लिए 1-2 पके केले लें इसे चॉकलेट चंक्स और दूध के साथ ब्लेंड कर लें। इसके ऊपर बादाम, नारियल का बूरा डालकर गार्निश करें।

मिंट स्मूदी

मिंट स्मूदी बनाने के लिए पदीने की पत्तियों को दूध के साथ ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें फ्रूट्स और दही मिले लें।

बेरीज स्मूदी

स्ट्रॉबेरी, ब्लेकबेरी और ब्लूबेरी को दूध के साथ ब्लेंड करके एक सीजनल और हेल्दी स्मूदी तैयार करें।

यह भी पढ़ें: रहना चाहते हैं दिनभर एनर्जेटिक, तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें प्रोटीन से भरपूर ये डिशेज

Picture Courtesy: Freepik