विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर बनाएं बेकरी जैसी खस्ता वेज पैटीज, हर बाइट में मिलेगा क्लासिक स्ट्रीट फूड का मजा

Published: Sat, 14 Feb 2026 09:44 AM (IST)

बाजार जैसी पैटीज का असली राज उसकी लेयर्स में छिपा होता है। बेकरी वाले इसे बनाने के लिए घंटों मेहनत ...और पढ़ें

बाजार जाना भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ये स्ट्रीट स्टाइल वेज पफ (Image Source: AI-Generated)

बाजार जाना भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ये स्ट्रीट स्टाइल वेज पफ (Image Source: AI-Generated) 

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको भी वो स्कूल या कॉलेज के दिन याद हैं जब कैंटीन की वेज पैटीज हमारी सबसे पसंदीदा स्नैक हुआ करती थी? वो परतों वाली खस्ता पपड़ी और अंदर मसालेदार आलू की स्टफिंग... सोचकर ही मुंह में पानी आ जाता है ना? अक्सर हमें लगता है कि वैसी लेयर्ड पैटीज घर पर बनाना नामुमकिन है, लेकिन असल में इसे बनाना बहुत आसान है।

Veg Patties Recipe

(Image Source: AI-Generated) 

वेज पैटीज बनाने के लिए सामग्री

स्टफिंग के लिए:

  • आलू: 4-5 मध्यम आकार के (उबले और मैश किए हुए)
  • मटर: आधा कप (उबले हुए)
  • प्याज: 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

मसाले:

  • हल्दी: आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: आधा छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • तेल: 2 बड़े चम्मच

पैटीज के लिए:

  • पफ पेस्ट्री शीट्स: 1 पैकेट (इस्तेमाल से 30 मिनट पहले फ्रीजर से बाहर निकाल लें)
  • दूध: 2 बड़े चम्मच (ऊपर लगाने के लिए)

वेज पैटीज बनाने की विधि

  • एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें, फिर बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट पकाएं।
  • इसमें मटर और सारे सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला, अमचूर, नमक) डालें।
  • अब उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक भूनें ताकि मसालों का कच्चापन निकल जाए।
  • अंत में हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
  • स्टफिंग को पूरी तरह ठंडा होने दें। गरम स्टफिंग शीट को खराब कर देगी।
  • अपने ओवन को 200°C पर 10-15 मिनट के लिए प्रीहीट करें। पफ पेस्ट्री को फूलने के लिए हाई हीट की जरूरत होती है।
  • इसके बाद, पफ पेस्ट्री शीट को एक समतल जगह पर फैलाएं। इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
  • हर टुकड़े के बीच में एक बड़ा चम्मच ठंडी की हुई स्टफिंग रखें।
  • शीट के किनारों पर हल्का-सा पानी लगाएं।
  • अब एक कोने को दूसरे कोने से मिलाकर तिकौना या आयताकार आकार दें।
  • किनारों को उंगलियों से हल्का दबाएं (बहुत जोर से न दबाएं, वरना परतें नहीं खुलेंगी)।
  • एक ब्रश की मदद से तैयार पैटीज के ऊपर हल्का-हल्का दूध लगाएं। इसी से वो सुंदर सुनहरा रंग आता है जो हम बेकरी में देखते हैं।
  • बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाएं और पैटीज को थोड़ी दूरी पर रखें।
  • ओवन में 200°C पर 15 से 20 मिनट तक बेक करें।
  • जब पैटीज फूल जाएं और ऊपर से सुनहरी भूरी हो जाएं, तो उन्हें निकाल लें।
  • इसे वायर रैक पर 5 मिनट ठंडा होने दें (इससे ये और खस्ता हो जाती हैं)।
  • गरमा-गरम पैटीज को टोमेटो केचप या तीखी हरी चटनी के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें- बिना तेल सोखे गुब्बारे जैसी फूली-फूली और खस्ता बनेंगी पूड़ियां, बस रखें इन 3 बातों का ध्यान

यह भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल काजू करी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर