विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कब्ज से राहत दिलाने में मददगार हैं ये 6 स्मूदीज, पाचन भी रहता है दुरुस्त

Published: Wed, 04 Dec 2024 07:18 AM (IST)

कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है। इसके कारण गैस ब्लोटिंग और भूख न लगने की समस्या हो ...और पढ़ें

Constipation से राहत दिलाएंगी ये स्मूदीज (Picture Courtesy: Freepik)
Constipation से राहत दिलाएंगी ये स्मूदीज (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Constipation Remedies: कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिससे कई अक्सर लोग परेशान रहते हैं। इसमें मल त्याग करने में व्यक्ति को परेशानी होती है जिसके कारण पेट भारी और भरा हुआ महसूस होता है। कब्ज की समस्या किसी को भी हो सकती है। अक्सर ये समस्या फाइबर से भरपूर खाना न खाने, पर्याप्त पानी न पीने, तनाव, शीरीरिक गतिविधि की कमी या कुछ दवाओं के कारण हो सकती है। कब्ज होने से व्यक्ति को आगे चलकर पाइल्स जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

इसलिए जरूर है कि कब्ज से निजात पाने के लिए आप फाइबर से भरपूर खाना खाएं, नियमित एक्सरसाइज करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। यदि कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या जूझ रहा है, तो आज हम आपको कुछ ऐसी स्मूदी रेसिपीज (Smoothie Recipes) के बारे में बता रहे हैं, जो आसानी से कब्ज में राहत दे सकती है। आइए जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में।

एप्पल और जिंजर समूदी

सामग्री:

सेब- 1 (काटा हुआ)

अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)

योगर्ट- 1 कप

नींबू का रस- 1 चम्मच

शहद- 1 चम्मच

विधि:

इसे बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब ग्लास में निकालकर ठंडा-ठंड़ा पिएं।

यह भी पढ़ें: बवासीर में फायदेमंद है सूरन की सब्जी, दूर होगा पुराने से पुराना कब्ज, मल त्यागने में नहीं होगी परेशानी

फ्लेक्स सीड्स और ऑरेंज स्मूदी

सामग्री:

  • संतरा- 1
  • फ्लैक्स सीड्स- 1 चम्मच
  • योगर्ट- 1/2 कप
  • शहद- 1 चम्मच

विधि:

इसे बनाने के लिए सभी सामग्रियों को ब्लेंड करें और एक ग्लास में निकालकर ठंडा-ठां पिएं।

स्पिनच और बनाना समूदी

सामग्री:

  • पालक- 1 कप
  • केला- 1 कप
  • योगर्ट- 2 कप
  • शहद- 2 चम्मच

विधि:

इसे बनाने के लिए सभी चीजों को एक ब्लेंडर में डालें और अच्छे से ब्लेंड कर लें अब ग्लास में डालें और ठंडा-ठंडा पिएं।

कीवी और बेरी स्मूदी

सामग्री:

  • कीवी- 1
  • बेरीज- 1/2 कप (जैसे स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी)
  • योगर्ट- 1 कप

विधि:

इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें और ग्लास में डालें और ठंडा-ठंडा पिएं।

पपाया और लेमन स्मूदी

सामग्री:

  • पपीता- 1 कप (कटा हुआ)
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • योगर्ट- 1/2 कप

विधि:

इसे बनाने के लिए सभी चीजों को ब्लेंड करें और ग्लास में डालें और ठंडा-ठंडा पिएं।

ओट्स और बनाना स्मूदी

सामग्री:

  • केला- 1 (पका हुआ)
  • ओट्स- ¼ कप
  • दूध- 1 कप
  • शहद- 1 चम्मच

विधि:

इसे बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करें और एक ग्लास निकालकर ठंडा-ठंडा पिएं।

यह भी पढ़ें: 6 फूड्स जो दिलाएंगे कब्ज की समस्या से छुटकारा, पाचन हो जाएगा एकदम दुरुस्त