Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025 पर रख रहे हैं नौ दिनों का उपवास, तो जरूर ट्राई करें ये 9 एनर्जी ड्रिंक्स

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 12:33 PM (IST)

    शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। देवी के नौ स्वरूपों को समर्पित इस त्योहार में कई लोग 9 दिनों का उपवास भी रखते हैं। हालांकि 9 दिनों का उपवास काफी मुश्किल होता है खासकर अगर खाने-पीने का ध्यान न रखा जाए। आइए जानें नवरात्र के नौ दिनों के लिए 9 एनर्जी ड्रिंक्स (Navratri Energy Drinks)।

    Hero Image
    शारदीय नवरात्र पर उपवास के दौरान पिएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) का त्योहार 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान नौ दिनों तक देवी के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है और कई भक्त उपवास भी रखते हैं। नवरात्र के दौरान कई लोग नौ दिनों तक का उपवास भी रखते है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, इस दौरान शरीर को डिटॉक्स करने का मौका मिलता है, लेकिन लंबे समय तक उपवास रखने से थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए उपवास के दौरान खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में कुछ हेल्दी और एनर्जेटिक ड्रिंक्स (Energy Drinks for Navratri) की मदद ले सकते हैं, जिनसे आपका व्रत भी नहीं टूटेगा और शरीर को एनर्जी व पोषण भी मिलेगा। आइए जानें नवरात्र के व्रत के लिए कुछ एनर्जेटिक ड्रिंक्स।

    लेमन मिंट मोहितो

    • सामग्री- नींबू का रस 2 चम्मच, पुदीना पत्तियां 7-8, शहद 1 चम्मच, 1 गिलास ठंडा पानी, बर्फ के टुकड़े।
    • विधि- पुदीना पत्तियों को हल्का मसल लें। इसमें नींबू रस, शहद और ठंडा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। बर्फ डालकर सर्व करें।

    नींबू और पुदीना से बना यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी बढ़ाता है और पाचन को भी सही रखता है। व्रत के दौरान थकान दूर करने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

    पोमिग्रेनेट लेमोनेड

    • सामग्री- अनार का रस 1 गिलास, नींबू रस 1 चम्मच, चीनी स्वादानुसार, ठंडा पानी।
    • विधि- अनार का रस निकालें, उसमें नींबू रस और शहद डालें। अच्छे से मिक्स कर ठंडा-ठंडा पीएं।

    अनार और नींबू का कॉम्बिनेशन शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। अनार में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो खून की कमी को पूरा करते हैं और शरीर को एक्टिव रखते हैं। नींबू इसे काफी रिफ्रेशिंग बनाता है।

    बनाना शेक

    • सामग्री- 1 पका केला, ठंडा दूध 1 गिलास, चीनी 1 चम्मच, बर्फ।
    • विधि- ब्लेंडर में केला, दूध और शहद डालकर स्मूद ब्लेंड करें। गिलास में डालकर बर्फ के साथ सर्व करें।

    केला नेचुरल एनर्जी बूस्टर है। इसमें मौजूद पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट्स मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और थकान दूर करते हैं। दूध के साथ इसका शेक बनाने से यह और ज्यादा पौष्टिक बन जाता है।

    मिक्स फ्रूट जूस

    • सामग्री- सेब, संतरा, अंगूर, पपीता या मौसमी फल, शहद।
    • विधि- सभी फलों का रस निकालें या ब्लेंडर में डालकर जूस बनाएं। थोड़ा शहद डालें और ठंडा करके पीएं।

    व्रत के दौरान अगर आप कई तरह के फलों का जूस पीते हैं, तो शरीर को विटामिन, मिनरल और फाइबर भरपूर मात्रा में मिलते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

    पाइनएप्पल स्मूदी

    • सामग्री- अनानास के टुकड़े 1 कप, दही आधा कप, शहद 1 चम्मच, बर्फ।
    • विधि- ब्लेंडर में अनानास, दही और शहद डालकर स्मूद पीस लें। ठंडा-ठंडा स्मूदी तैयार है।

    अनानास में ब्रोमेलिन एंजाइम पाया जाता है जो पाचन में मदद करता है। दही या दूध के साथ इसका स्मूदी रूप शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों देता है। गर्मी और थकान दूर करने में यह ड्रिंक काफी कारगर साबित हो सकती है।

    ऑरेंज शिंकजी

    • सामग्री- संतरे का रस 1 गिलास, नींबू रस 1 चम्मच, सेंधा नमक चुटकीभर, शहद 1 चम्मच।
    • विधि- संतरे के रस में नींबू रस और शहद डालें। सेंधा नमक मिलाएं और ठंडा करके पिएं।

    संतरे का रस और नींबू का तड़का इस ड्रिंक को खास बनाता है। विटामिन-सी से भरपूर यह ड्रिंक थकान दूर करता है और शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करता है।

    कीवी शेक

    • सामग्री- 2 पके कीवी, दूध 1 गिलास, चीनी 1 चम्मच, बर्फ।
    • विधि- कीवी को छीलकर काट लें। दूध और शहद के साथ ब्लेंड करें। ठंडा सर्व करें।

    कीवी में विटामिन-सी और ई की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। दूध के साथ बना कीवी शेक पाचन को आसान बनाता है और लंबे समय तक एनर्जी देता है।

    बीटरूट जूस

    • सामग्री- 1 चुकंदर, 1 गाजर (ऑप्शनल), नींबू रस आधा चम्मच, शहद।
    • विधि- चुकंदर और गाजर का रस निकालें। इसमें नींबू रस और शहद मिलाकर तुरंत पीएं।

    चुकंदर का जूस आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। यह ब्लड को प्योरिफाई करता है और हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। उपवास में कमजोरी महसूस हो तो बीटरूट जूस बेहतरीन उपाय है।

    ड्राई फ्रूट शेक

    • सामग्री- बादाम 6-7, काजू 5-6, किशमिश 1 चम्मच, अखरोट 2-3, दूध 1 गिलास, शहद 1 चम्मच। 
    • विधि- ड्राई फ्रूट्स को थोड़ी देर दूध में भिगोकर ब्लेंड करें। फिर बाकी दूध और शहद डालकर स्मूद शेक बनाएं।

    काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश से बना ड्राई फ्रूट शेक व्रत के दिनों में पावर-पैक ड्रिंक है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मिनरल्स शरीर को दिनभर एक्टिव रखते हैं और भूख को लंबे समय तक कंट्रोल करते हैं।

    यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र में कैसे बोए जौ? यहां पढ़ें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि

    यह भी पढ़ें- देवी पूजन में रखें ये सावधानियां, तभी मिलेगा पूरा फल