पालक को देख नाक-मुंह बनाने लगते हैं बच्चे, तो बनाएं इसका टेस्टी सूप, एक बार में खाली हो जाएगी बाउल
आयरन से भरपूर पालक सेहत को कई सारे फायदे पहुंचाती है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। हालांकि इसे खाने में अक्सर लोग नाक-मुंह बनाते हैं। खासकर बच्चे पालक देखते ही मुंह फेर लेते हैं। पालक का सूप एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है इसे डाइट में शामिल करने का।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ कई बीमारियों से बचाव करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है जिससे ये वेट मैनेजमेंट में मदद करता है। इस दौरान पालक का सेवन बहुत लाभकारी होता है। इसे एक सुपरग्रीन फूड माना जाता है। पालक में पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
फाइबर, फोलेट और आयरन से भरपूर पालक शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, स्किन हेल्थ में सुधार होता है, डायबिटीज और हाइपरटेंशन मैनेज करने में मदद करता है। इसके अधिकतम फायदे उठाने के लिए अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। अगर बच्चे पालक का साग खाने में आनाकानी करते हैं, तो उन्हें पालक का सूप बना कर दें। वे बड़े चाव से इसे पिएंगे और इसके फायदे भी उठा पाएंगे। आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं क्रीमी पालक का सूप जिससे बच्चे आसानी से इसे पी सकें-
यह भी पढ़ें- लौकी देखकर मुंह बनाने वाले भी शौक से खाएंगे इसकी बर्फी, बनाना भी है आसान, नोट करें सिंपल रेसिपी
सामग्री
- पालक – 1 बंच (लगभग 200 ग्राम)
- हरी मिर्च – 1
- बटर – 1 टेबलस्पून
- अदरक – ½ इंच
- लहसुन – बारीक कटी 4 कलियां
- ओट्स पाउडर – ½ टेबलस्पून
- दूध – 1 गिलास
- पानी – ½ गिलास
- चिली फ्लैक्स – 1 टेबलस्पून
- फ्रेश क्रीम – 2 टेबलस्पून
- गार्निशिंग के लिए एक्स्ट्रा क्रीम और चिली फ्लैक्स
बनाने का तरीका
- पालक को उबाल कर ब्लांच कर लें।
- उबालने के बाद पालक को सीधा बर्फ वाले ठंडे पानी में डालें। इससे पालक का हरा रंग बरकरार रहता है और कुकिंग की प्रक्रिया रुक जाती है।
- पालक, हरी मिर्च और अदरक को एकसाथ मिक्सर में पीसें और इनकी प्यूरी बना लें। इसे अलग रख दें।
- पैन में बटर पिघला लें। बारीक कटे हुए लहसुन डाल कर भुनें।
- ओट्स पाउडर मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक के लिए इसे धीमी आंच पर भुनें।
- धीरे-धीरे दूध और पानी डालें और चलाते रहें।
- बिना किसी लंप के सॉस जैसा तैयार करें।
- इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चिली फ्लैक्स डालें।
- सॉस को 2 से 3 मिनट तक उबालें। ये गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा।
- इसमें पालक की प्यूरी डालें और अच्छे से मिला कर चलाएं।
- उबाल आने तक पकाएं और इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून फ्रेश क्रीम डालें। इसके बाद 1 मिनट के लिए पकाएं।
- पकने के बाद सूप बोल में निकालें।
- क्रीम और चिली फ्लैक्स से गार्निश कर के सर्व करें।
यह भी पढ़ें- अब बच्चों को मिलेगा भरपूर पोषण, जब घर में बनाएंगे उनके लिए टेस्टी न्यूट्रिएंट रिच ड्राई फ्रूट पाउडर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।