बिहारी स्टाइल 'बैंगन का चोखा' बनाने का ये है असली सीक्रेट! बिना मसालों के भी मिलेगा ढाबे वाला स्मोकी फ्लेवर
बिहार का मशहूर बैंगन का चोखा बनाना काफी आसान है। इसमें मसालों का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होता और स्वाद लाजवाब होता है।

बिहारी स्टाइल में बैंगन का चोखा बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के खाने की बात करें, तो जुबान पर सबसे पहले नाम लिट्टी-चोखा का ही आता है। इस डिश का चोखा बैंगन से बनाया जाता है। बिहारी स्टाइल में बैंगन का चोखा की खासियत ये है कि इसे बहुत कम मसालों के साथ बनाया जाता है, लेकिन स्वाद ऐसा होता है बड़े-बड़े होटलों का खाना भी फीका लगे।
बैंगन और लहसुन का स्मोकी फ्लेवर इस डिश की खासियत होती है। अगर आप भी बिहारी स्टाइल में बैंगन का चोखा बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसे बनाने की एकदम आसान रेसिपी।
