विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिलाओं के लिए कैल्शियम का खजाना है ‘रागी की अंबली’, शरीर को भी रखेगी ठंडा; नोट कर लें रेसिपी

Published: Sun, 05 Jul 2026 06:39 PM (GMT+05:30)

रागी की अंबली सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस ड्रिंक को आसानी से कम समय में तैयार किया जा सकता है।

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है रागी की अंबली (AI Generated Image)

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है रागी की अंबली (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण भारत में रागी से एक बेहद खास ड्रिंक बनाई जाती है, जिसे रागी की अंबली कहते हैं। रागी को छाछ और मसालों के साथ मिलाकर अंबली तैयार की जाती है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। 

रागी कैल्शियम और फाइबर का बेहतरीन सोर्स है। इसलिए इसे किसी भी रूप में डाइट में शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद है, खासकर महिलाओं के लिए। आइए जानें रागी अंबली बनाने की रेसिपी। 

रागी अंबली पीने के फायदे क्या हैं?

  • कैल्शियम का खजाना- रागी में किसी भी दूसरे अनाजों से ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
  • वजन घटाने में मददगार- इसमें भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती।
  • नेचुरल कूलेंट- छाछ और रागी का यह कॉम्बिनेशन पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।
  • डायबिटीज में फायदेमंद- इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता।

रागी की अंबली बनाने की रेसिपी

रागी अंबली रेसिपी रेसिपी

कुल समय : 15 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :5 mins
कोर्स : Beverages
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

रागी अंबली रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • रागी का आटा- 3 से 4 बड़े चम्मच
  • पानी- 2.5 से 3 कप
  • ताजी छाछ- 1 कप
  • बारीक कटा हुआ प्याज- 2 चम्मच
  • बारीक कटा हुआ हरा धनिया- 1 चम्मच
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च- आधा छोटा चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक या काला नमक- स्वादानुसार

रागी अंबली रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक कटोरी में 3-4 चम्मच रागी का आटा लें। इसमें आधा कप पानी मिलाकर एक व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह घोल लें। इसे अच्छी तरह घोलें, ताकि इसमें कोई गांठ न बने और बिल्कुल स्मूथ घोल तैयार हो।

2

अब एक बर्तन में दो कप पानी को उबलने के लिए गैस पर रखें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच को धीमा कर दें।

3

अब तैयार किए गए रागी के घोल को धीरे-धीरे उबलते पानी में डालें और दूसरे हाथ से लगातार चलाते रहें। इसे लगातार चलाते रहें, वरना गांठ बनने लग जाएगी।

4

धीमी से मध्यम आंच पर इसे 4-5 मिनट तक पकने दें। जैसे-जैसे रागी पकेगी, इसका रंग गहरा और चमकीला होने लगेगा और यह गाढ़ी हो जाएगी। जब यह अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।

5

जब रागी का घोल पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें एक कप छाछ डालें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक, भुना जीरा पाउडर, हींग, कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

6

ठंडी-ठंडी रागी की अंबली तैयार है। ऊपर से थोड़े से बारीक कटे प्याज और पुदीने की पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।