नवरात्र के 5वें दिन मां स्कंदमाता के लिए बनाएं केले का हलवा, बहुत आसान है इस मिठाई की रेसिपी
नवरात्र के छठे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। मां स्कंदमाता को केले से बनी मिठाइयों का भोग लगाया जाता है।

नवरात्र के छठे दिन के लिए भोग (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र का पांचवा दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। भगवान कार्तिकेय का नाम स्कंद है और उनकी माता होने के कारण देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है।
माना जाता है कि मां स्कंदमाता को केले का भोग काफी प्रिय होता है। इसलिए नवरात्र के छठे दिन के भोग में केला या उससे बनी किसी मिठाई को शामिल करना चाहिए। स्कंदमाता के भोग के लिए आप केले का हलवा बना सकते हैं। आइए जानें केले का हलवा बनाने की रेसिपी।
