विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं उनकी प्रिय मिठाई का भोग; नोट कर लें मुंह में घुलने वाली नारियल बर्फी की रेसिपी

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:00 PM (IST)

अष्टमी पर मां महागौरी को चढ़ाएं नारियल की बर्फी का भोग। इस मिठाई की रेसिपी काफी आसान है।

नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

नारियल की बर्फी बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। माना जाता है मां महागौरी को नारियल या उससे बनी मिठाई का भोग बहुत प्रिय होता है। इसलिए अष्टमी के दिन लोग नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाना पसंद करते हैं। आप भी अष्टमी के शुभ अवसर पर मां के लिए नारियल की बर्फी का भोग बना सकते हैं। आइए जानें नारियल की स्वादिष्ट बर्फी बनाने की रेसिपी। 


नारियल बर्फी रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

नारियल बर्फी बनाने के लिए सामग्री:

  • ताजा कद्दूकस किया नारियल- 2 कप
  • चीनी- 1 कप
  • दूध- 1 कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • शुद्ध घी- 2 बड़े चम्मच

नारियल बर्फी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक कड़ाही में एक चम्मच शुद्ध घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।

2

गैस को मध्यम आंच पर रखते हुए नारियल को 2-3 मिनट के लिए लगातार चलाते हुए भूनें। इतना नहीं भूनना है कि नारियल का रंग बदलने लगे, सिर्फ कच्चापन खत्म करना है।

3

अब भूने हुए नारियल में दूध और चीनी मिलाकर मध्यम आंच पर दूध पूरी तरह सूखने तक पकाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि नारियल नीचे से जले न।

4

जब ये मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और गूंथे हुए आटे की तरह एक जगह इकट्ठा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।

5

अब एक थाली को घी लगाकर चिकना कर दें और इस तैयार मिश्रण को इस थाली में एक समान रूप से फैला दें और चम्मच से समतल कर दें।

6

अब इस मिश्रण के ऊपर कटे हुए बादाम और पिस्ता छिड़कें और हल्के हाथों से दबा दें, ताकि बर्फी में अच्छी तरह सेट हो जाए।

7

इसे एक-दो घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें। जब ये मिश्रण पूरी तरह ठंडी हो जाए, तो इसे अपनी पसंद के आकार में चाकू से काट लें।

8

नारियल की बर्फी बनकर तैयार है। इसे मां महागौरी को भोग के रूप में चढ़ाएं।