विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं उनके सबसे प्रिय 'उकडीचे मोदक' का भोग, यहां देखें बनाने की आसान रेसिपी

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:18 PM (IST)

गणेश चतुर्थी के लिए उकडीचे मोदक बना सकते हैं। ये मोदक भगवान गणेश के प्रिय माने जाते हैं।

गणेश चतुर्थी के लिए उकडीचे मोदक (AI Generated Image)

गणेश चतुर्थी के लिए उकडीचे मोदक (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं। इसलिए इस त्योहार पर तरह-तरह के मोदक बनाए जाते हैं। इनमें महाराष्ट्र के उकडीचे मोदक सबसे पहले स्थान पर आते हैं। ये मोदक भाप में पके हुए होते हैं। चावल के आटे की बाहरी परत और अंदर नारियल-गुड़ की फिलिंग इस मोदक को लाजवाब बना देती है। आइए जानें उकडीचे मोदक बनाने की रेसिपी। 


उकडीचे मोदक रेसिपी

कुल समय : 45 mins
तैयारी का समय : 30 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

उकडीचे मोदक बनाने के लिए सामग्री:

  • स्टफिंग के लिए
  • घिसा हुआ ताजा नारियल - 2 कप
  • घिसा हुआ बारीक गुड़ - 1 कप
  • जायफल पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • खसखस- 1 छोटा चम्मच
  • घी- 1 छोटा चम्मच
  • आउटर कवरिंग के लिए
  • चावल का आटा- 1.5 कप
  • पानी- 1.5 कप
  • दूध- 2 बड़े चम्मच
  • घी- 1 छोटा चम्मच
  • चुटकी भर नमक

उकडीचे मोदक बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी गरम करें और इसमें खसखस को हल्का भून लें।

2

अब इसमें घिसा हुआ नारियल और गुड़ डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पका लें, ताकि गुड़ अच्छी तरह पिघल जाए और नारियल में मिल जाए।

3

जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और जायफल पाउडर मिलाएं और अच्छे से पूरे मिश्रण को मिला लें।

4

इसके बाद गैस को बंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

5

अब एक बर्तन में पानी, दो चम्मच दूध, एक छोटा चम्मच घी और चुटकी भर नमक डालकर उबाल लें।

6

जैसे ही पानी उबलने लगे, आंच धीमी कर दें और इसमें चावल का आटा डालते हुए मिलाना शुरू कर दें।

7

इसके बाद गैस को बंद कर दें और बर्तन को ढक दें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए भाप पर पकने दें।

8

अब इस गरम आटे को एक बड़ी परात में निकालें। हाथों में थोड़ा ठंडा पानी और घी लगाकर आटे को अच्छी तरह से मसल-मसलकर एकदम सॉफ्ट आटा गूंथ लें।

9

अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।

10

एक लोई लें, अंगूठे और उंगलियों की मदद से किनारे पतले करते हुए एक कटोरी जैसा आकार दें।

11

इसमें थोड़ी सी नारियल-गुड़ की स्टफिंग भरें और अब कटोरी के किनारों पर 4 से 5 चुन्नटें बनाएं और ऊपर की ओर लाकर एक साथ जोड़ते हुए मोदक का आकार दें।

12

अगर हाथ से बनाने में दिक्कत हो, तो मोदक का सांचा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

13

अब स्टीमर या इडली मेकर में पानी गरम होने रखें और स्टीमर की प्लेट पर थोड़ा सा घी लगाएं या गीला मलमल का कपड़ा बिछाएं।

14

तैयार मोदक को प्लेट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें। मोदक के ऊपर हल्का सा पानी छिड़कें ताकि वे फटे नहीं और इसे ढककर मध्यम आंच पर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं।

15

उकडीचे मोदक बनकर तैयार हैं।