सिर्फ लिट्टी-चोखा ही नहीं, बिहार की इस स्पेशल मिठाई ‘माकुटी’ का भी है खास जलवा; नोट कर लें आसान रेसिपी
बिहार का डिजर्ट माकुटी खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे मूंग दाल और चावल से बनाया जाता है।

कैसे बनाएं बिहार का स्पेशल माकुटी? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार का खाना सिर्फ लिट्टी-चोखा या खाजा तक सीमित नहीं है। यहां और भी कई पकवान मिलते हैं, जिनका स्वाद आप एक बार चख लेंगे, तो बार-बार खाने की डिमांड करेंगे। ऐसी ही एक डिश है माकुटी। माकुटी एक स्वीट डिश है, जिसे मूंग दाल, दूध और चावल से बनाया जाता है।
ये डिश बिहार में शादी-ब्याह जैसे अवसरों पर बनाई जाती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। ये स्वाद में फिरनी और खीर का मिला-जुला रूप लगती है। अगर आप इस स्पेशल और स्वादिष्ट डिश का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी रेसिपी। इसकी रेसिपी फॉलो करके आप बहुत आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।
