विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किचन में घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं! डिनर के लिए बेस्ट हैं ये 7 'वन पॉट पास्ता' रेसिपीज

By Meenakshi NaiduEdited By: Nikhil Pawar
Published: Thu, 27 Aug 2026 06:36 PM (IST)

दिनभर की भागदौड़ के बाद अगर आप डिनर में कुछ टेस्टी और जल्दी बनने वाला बनाना चाहते हैं, तो वन पॉट पास्ता एक बेस्ट ऑप्शन है।

मिनटों में तैयार करें ये 7 लाजवाब 'वन पॉट पास्ता', समय और मेहनत दोनों बचेंगी (Image Source: AI-Generated)

मिनटों में तैयार करें ये 7 लाजवाब 'वन पॉट पास्ता', समय और मेहनत दोनों बचेंगी (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. कम समय और मेहनत में तैयार होने वाले पास्ता

  2. एक ही बर्तन में पकने से बर्तन कम गंदे होते हैं

  3. क्रीमी, वेजिटेबल, मसाला जैसे कई स्वादिष्ट विकल्प मौजूद

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिनभर की भागदौड़ और काम के बाद, अक्सर हमारा मन किचन में ज्यादा समय बिताने का नहीं करता, लेकिन भूख तो लगती है और डिनर में कुछ टेस्टी खाने का भी मन करता है। अगर आप भी अक्सर इसी उलझन में रहते हैं, तो 'वन पॉट पास्ता' आपके लिए एक बेहद स्मार्ट और ईजी ऑप्शन है।

इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आपको ढेर सारे बर्तन गंदे नहीं करने पड़ते। पास्ता, आपकी पसंदीदा सब्जियां और सॉस- सब कुछ एक ही बर्तन में पकाया जाता है। इससे आपकी मेहनत भी कम लगती है और समय की भी भारी बचत होती है। आइए जानते हैं डिनर के लिए कुछ झटपट और स्वादिष्ट वन पॉट पास्ता के आइडियाज, जो आपके खाने को मिनटों में टेस्टी बना देंगे

1. क्रीमी गार्लिक पास्ता

  • अगर आपको हल्का और क्रीमी स्वाद पसंद है, तो यह रेसिपी बेस्ट है।
  • एक बर्तन में थोड़ा बटर गर्म करें और बारीक कटे लहसुन को हल्का सा भून लें।
  • इसके बाद इसमें दूध, पास्ता, नमक और काली मिर्च डालकर पकाएं।
  • जब पास्ता अच्छी तरह नरम हो जाए, तो ऊपर से चीज डाल दें। आपका झटपट क्रीमी पास्ता तैयार है!

2. वेजिटेबल मिक्स पास्ता

  • सब्जियों के गुणों से भरपूर इस पास्ता को बनाना बेहद आसान है।
  • सबसे पहले ऑलिव ऑयल में गाजर, शिमला मिर्च, मटर और कॉर्न जैसी सब्जियों को हल्का भून लें।
  • फिर इसमें पास्ता, पानी, थोड़ा सा नमक और टमाटर की प्यूरी डालकर पकने दें।
  • आखिर में इसे और भी टेस्टी बनाने के लिए इसमें चीज और ओरिगेनो मिला लें।

3. टमाटर रेड सॉस पास्ता

  • टैंगी स्वाद के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
  • एक बर्तन में ऑलिव ऑयल और लहसुन भूनें।
  • फिर चिली फ्लेक्स और टमाटर प्यूरी डालकर एक बढ़िया सॉस तैयार कर लें।
  • अब इसमें पानी और पास्ता डालकर पकाएं। पास्ता के सॉफ्ट होने पर ऊपर से बेसिल और चीज डालकर गरमागरम परोसें।

4. इंडियन मसाला पास्ता

  • अगर आपको पास्ता में भी अपना देसी स्वाद चाहिए, तो इस रेसिपी को जरूर आजमाएं।
  • तेल में प्याज, टमाटर और अदरक-लहसुन को अच्छे से भून लें।
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा-सा गरम मसाला मिलाएं।
  • इसके बाद पास्ता और पानी डालकर इसे पकने दें। आपका देसी तड़के वाला पास्ता तैयार है।

5. क्रीमी मशरूम पास्ता

  • मशरूम लवर्स के लिए यह एक परफेक्ट डिनर आइडिया है।
  • बटर में लहसुन और मशरूम को अच्छी तरह से भून लें।
  • इसके बाद बर्तन में दूध, पास्ता और नमक डालकर पकाएं।
  • जब पास्ता पक कर तैयार हो जाए, तो इसे और भी क्रीमी बनाने के लिए इसमें थोड़ी क्रीम और चीज मिला लें।

6. स्पाइसी गार्लिक चिली पास्ता

  • यह पास्ता खास तौर पर तीखा खाने के शौकीनों के लिए एकदम सही है।
  • ऑलिव ऑयल में लहसुन और चिली फ्लेक्स को हल्का सा भूनें।
  • फिर पानी, नमक और पास्ता डालकर पकाएं।
  • आखिर में काली मिर्च और थोड़ा-सा चीज डालकर इसके स्पाइसी फ्लेवर का आनंद लें।

7. कॉर्न एंड चीज पास्ता

  • यह एक बेहद आसान और स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है।
  • एक पॉट में बटर गर्म करके कॉर्न को हल्का भून लें।
  • अब इसमें दूध, पास्ता और नमक डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
  • जब पास्ता अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें चीज डालकर बढ़िया से मिक्स कर लें।

यह भी पढ़ें- कभी मारवाड़ के राजा-महाराजाओं की पसंदीदा थी शाही दाल हवेजी, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे आप, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें- तारीफ करते नहीं थकेंगे घरवाले, जब रक्षाबंधन पर बनाएंगे गुजरात की स्पेशल मलाईदार बासुंदी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी