विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navratri 2023 Bhog Recipes: नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं ये 4 तरह के भोग, जानें आसान रेसिपी

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 17 Oct 2023 02:35 PM (GMT+05:30)

Navratri 2023 Bhog Recipes हर जगह नवरात्रि की धूम है। इस त्योहार में भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के ...और पढ़ें

Navratri 2023 Bhog Recipes: नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग में लगाएं ये मिठाइयां
Navratri 2023 Bhog Recipes: नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग में लगाएं ये मिठाइयां

HighLights

  1. माता रानी को भोग लगाने के लिए ये 4 तरह के प्रसाद बना सकते हैं।
  2. श्रद्धालु मां को हर दिन अलग-अलग चीजों से भोग लगाते हैं।
  3. मां दुर्गा को प्रसाद में नारियल की बर्फी अर्पित कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023 Bhog Recipes:हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में दो बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इन दिनों शारदीय नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। इस दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना करते हैं। माना जाता है कि श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ करने से माता मनोकामना पूरी करती हैं।

अगर आप भी इस नवरात्रि मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इन खास दिनों में माता रानी को भोग लगाने के लिए ये 4 तरह के प्रसाद बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, आसान रेसिपी।

खीर

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए आप खीर का भोग लगा सकते हैं। ऐसे में आप मखाने, गुड़, साबूदाने, केले आदि की खीर बना सकते हैं। खीर बनाने के लिए आप घी, दूध और चीनी का इस्तमाल करें। चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। इससे मां को भोग लगाएं।

यह भी पढ़ेंअगर रख रहे हैं नवरात्रि व्रत, तो जानें क्या खाने से दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

हलवा

श्रद्धालु मां को हर दिन अलग-अलग चीजों से भोग लगाते हैं। इसके लिए आप कुट्टू के आटे का हलवा बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए घी में इसे अच्छी तरह भून लें। अब इसमें दूध और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह पका लें। मां को इस हलवे से भोग लगा सकते हैं।

नारियल की बर्फी

मां दुर्गा को प्रसाद में नारियल की बर्फी अर्पित कर सकते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है। सबसे पहले नारियल को घिस लें, एक पैन में घी गर्म करें, इसमें शक्कर डालें। जब ये मिश्रण अच्छे से मिल जाए, तो गैस बंद कर दें। इसे ट्रे में फैला दें और जब ठंडा हो जाए, तो बर्फी के शेप में काट लें।

काजू बर्फी

इस बर्फी को बनाने के लिए सबसे पहले काजू को कुछ देर के लिए भिगो दें, अब मिक्सी में इसका पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन में घी गर्म करें, इसमें पिसी हुई काजू को भून लें। अब इसमें चीनी और कम मात्रा में दूध मिलाएं। जब यह मिश्रण सूखने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब इसे ट्रे पर फैला दें और बर्फी के आकार में काट लें। इसे सेट होने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख दें।

यह भी पढ़ें: दादी- नानी में के इन नुस्खों से आप भी बन सकते हैं कुकिंग चैंपियन और निपटा सकते हैं मिनटों में किचन का काम

Pic Credit: Freepik