पहली बार में ही बनेगी एकदम परफेक्ट महाराष्ट्रीयन 'पूरन पोली', गणेश चतुर्थी पर जरूर ट्राई करें ये रेसिपी
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरन पोली का भोग भी बना सकते हैं। ये डिश बहुत स्वादिष्ट होती है।

कैसे बनाएं पूरन पोली? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान श्री गणेश के स्वागत के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान देश में जगह-जगह पर गणेश पंडाल लगते हैं, जिनमें बप्पा की भव्य मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। भक्त बप्पा की मूर्ति घर भी लाते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और भोग लगाते हैं।
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का अनोखा ही रूप देखने को मिलता है। ऐसा जोश और उल्लास और कहीं देखने को नहीं मिलता। भोग में बप्पा को सबसे प्रिय मोदक हैं, लेकिन इसके साथ और भी कई चीजों का भोग लगा सकते हैं। आप चाहें, तो महाराष्ट्र की मशहूर डिश पूरन पोली को भी बप्पा को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।
पूरन पोली एक मीठी डिश होती है, जो बाहर से देखने में पराठे जैसी लगती है, लेकिन बहुत स्वादिष्ट होती है। पूरन पोली बनाना भी काफी आसान है। आइए जानें बप्पा को भोग लगाने के लिए पूरन पोली बनाने की रेसिपी।
