विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिर्फ एक लीटर दूध से घर पर बनाएं मुंह में घुल जाने मलाईदार कुल्फी, बहुत आसान है रेसिपी

Published: Sun, 28 Jun 2026 10:39 AM (IST)

घर पर भी बहुत आसान तरीके से आप मलाईदार कुल्फी बना सकते हैं, जिसका स्वाद बिल्कुल बाजार में मिलने वाली कुल्फी जैसा होगा।

घर पर बनाएं मलाईदार ठंडी कुल्फी (Picture Courtesy: Freepik)

घर पर बनाएं मलाईदार ठंडी कुल्फी (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में, टेस्टएटलस की टॉप-50 फ्रोजन डेजर्ट लिस्ट में कुल्फी ने 7वां स्थान हासिल किया है। इसका मलाईदार टेक्सचर और मीठा स्वाद सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। गर्मी के मौसम में इसका मजा और दोगुना हो जाता है। 

इसलिए अगर आप भी ठंडी, मलाईदार कुल्फी का आनंद लेना चाहते हैं, तो इतनी गर्मी में बाजार जाने की जगह घर पर भी इसे बना सकते हैं। आइए जानें घर पर मलाईदार और मुंह में घुल जाने वाली कुल्फी बनाने की एकदम आसान रेसिपी।


मलाईदार कुल्फी रेसिपी रेसिपी

फुल क्रीम दूध से घर पर भी मलाईदार कुल्फी बना सकते हैं।

कुल समय : 70 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :60 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी : 250
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

मलाईदार कुल्फी रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • चीनी- 1/2 कप
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बादाम और पिस्ता- 2-3 बड़े चम्मच
  • केसर के धागे- 10-12
  • मावा- 1/4 कप

मलाईदार कुल्फी रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई लें और इसमें एक लीटर फुल क्रीम दूध डालें और तेज आंच पर उबालें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच को धीमा से मध्यम कर दें।

2

दूध को तब तक पकाना है जब तक कि यह घटकर लगभग एक-तिहाई न रह जाए। इस दौरान कड़ाही के किनारों पर जमने वाली मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें।

3

जब दूध अच्छे से गाढ़ा और मलाईदार हो जाए, तो इसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद दूध थोड़ा पतला होगा, इसलिए इसे 5 मिनट और पकाएं।

4

अब इसमें भीगा हुआ केसर, बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और इलायची पाउडर डालें। मावा भी इसी समय कद्दूकस करके डालें और सभी चीजों को मिलाकर 2 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

5

गैस बंद करने के बाद कुल्फी के मिश्रण को पूरी तरह से कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद यह मिश्रण और भी गाढ़ा हो जाएगा।

6

अब इसे कुल्फी मोल्ड, प्लास्टिक के कप या छोटे मटकों में डालें। एल्युमिनियम फॉयल से मोल्ड के मुंह को अच्छी तरह ढक दें, ताकि अंदर बर्फ न जमे। फॉयल के बीच में एक छोटा सा कट लगाकर आइसक्रीम स्टिक डालें। अब इसे 7 से 8 घंटे या रातभर के लिए फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें।

7

फ्रीजर से निकालने के बाद मोल्ड को कुछ सेकंड के लिए सामान्य पानी में डुबोएं या हथेलियों के बीच रगड़ें। इससे कुल्फी आसानी से बाहर आ जाएगी।

8

आपकी लाजवाब, ठंडी-ठंडी मलाईदार कुल्फी तैयार है। इसे सर्व करते समय ऊपर से थोड़े और कटे हुए पिस्ते और केसर के धागे डालकर सजाएं।