बिना तंदूर के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा 'बटर गार्लिक नान', लोहे के तवे की सीक्रेट ट्रिक आएगी काम
तंदूरी बटर गार्लिक नान स्वाद में लाजवाब होता है। इसे खाने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं ...और पढ़ें

बिना तंदूर के बनाएं तंदूरी बटर गार्लिक नान (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रेस्टोरेंट या ढाबे में दाल मखनी, शाही पनीर जैसी डिशेज के साथ हमारी पहली पसंद गरमा-गरम तंदूरी बटर गार्लिक नान होती है। लहसुन और बटर का स्वाद और तंदूर की सोंधी महक इसे हर किसी का फेवरेट बनाती है।
हालांकि, ज्यादातर लोग मानते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा नान बिना तंदूर के घर पर बनाना नामुमकिन है, लेकिन आप इसे अपनी रसोई में भी लोहे के तवे पर आसानी से बना सकते हैं, वो भी बिना स्वाद के साथ कॉम्प्रोमाइज किए। आइए जानें तंदूरी बटर गार्लिक नान बनाने की एकदम आसान रेसिपी।
