विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर जरूर बनाएं ये 5 पारंपरिक पकवान, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

Published: Sun, 01 Mar 2026 02:23 PM (IST)

होली का त्योहार सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। इस मौके पर कई खास पारंपरिक पकवान भी बनाए जाते हैं।

होली पर बनाए जाने वाले 5 पारंपरिक पकवान (AI Generated Image)

होली पर बनाए जाने वाले 5 पारंपरिक पकवान (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होली सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों का भी त्योहार है। इस दिन घरों में खास पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनका स्वाद त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देता है।

मीठे से लेकर नमकीन तक, होली की थाली बिना खास पकवानों के अधूरी मानी जाती है। अगर आप इस बार होली पर कुछ ट्रेडीशनल डिशेज बनाना चाहते हैं, तो ये 5 डिशेज आपके त्योहार को और खास बना सकते हैं।

गुजिया

Gujiya

(Picture Courtesy: Freepik)

होली का नाम आते ही सबसे पहले गुजिया की याद आती है। मावा, सूखे मेवे और नारियल की मीठी स्टफिंग से भरी गुजिया होली का सबसे लोकप्रिय पकवान है। मैदे की कुरकुरी परत और अंदर की मिठास इसे हर उम्र के लोगों की पसंद बनाती है। कई जगहों पर गुजिया को चाशनी में डुबोकर भी बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

दही भल्ले

Dahi Bhalla

(Picture Courtesy: Freepik)

होली के दिन मीठे के साथ हल्के और चटपटे व्यंजन भी खूब पसंद किए जाते हैं। दही भल्ला ऐसा ही एक पारंपरिक व्यंजन है, जो हर होली पार्टी की शान होता है। नरम उड़द दाल के भल्लों को दही में डालकर ऊपर से इमली की चटनी, हरी चटनी और मसाले डालकर परोसा जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है।

मालपुआ

Malpua (1)

(Picture Courtesy: Freepik)

मालपुआ भी होली के खास मिठाइयों में से एक है। मैदा, दूध और चीनी से तैयार घोल को घी में तलकर चाशनी में डुबोया जाता है। कई जगहों पर मालपुए को रबड़ी के साथ परोसा जाता है, जो इसका स्वाद और भी शानदार बना देता है। यह मिठाई खासतौर पर उत्तर भारत में होली पर जरूर बनाई जाती है।

नमकपारे और मठरी

Namakpare

(Picture Courtesy: Freepik)

होली पर मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है, इसलिए घरों में नमकीन स्नैक्स भी तैयार किए जाते हैं। नमकपारे और मठरी ऐसे ही पारंपरिक स्नैक्स हैं, जिन्हें पहले से बनाकर रखा जा सकता है। चाय के साथ ये बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और लंबे समय तक खराब भी नहीं होते।

ठंडाई

Thandai

(Picture Courtesy: Freepik)

होली की बात हो और ठंडाई का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बादाम, सौंफ, काली मिर्च, इलायची और दूध से तैयार ठंडाई शरीर को ठंडक देती है और त्योहार का मजा बढ़ा देती है। कई जगहों पर इसमें गुलाब या केसर का स्वाद भी मिलाया जाता है, जिससे इसका फ्लेवर और बेहतर हो जाता है।