क्या आपने कभी चखा है यूपी की 'लापसी' का स्वाद? सिर्फ 3 चीजों से घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं ये डिश
लापसी उत्तर प्रदेश की पारंपरिक डिश है, जिसे दलिया से बनाया जाता है।

कैसे बनाएं यूपी स्टाइल में लापसी? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों में लापसी भी शामिल है, जो दलिया, घी और गुड़ से बनने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है। इस मिठाई को मैदे या मावे की जगह दलिया से बनाया जाता है, जिस वजह से इसमें मिलावट का कोई डर नहीं होता और ये स्वाद के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
त्योहारों में और सर्दी के मौसम में इसे खासतौर से बनाया जाता है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की इस मशहूर डिश का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आइए जानें लापसी बनाने की आसान रेसिपी।
