विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी देगा गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड, बहुत आसान है बनाने की रेसिपी

Published: Wed, 30 Apr 2025 03:52 PM (IST)

गर्मी में ठंडक और ताजगी का खजाना है गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड (Gond Katira Mint Lemonade)। इसे बनाना बेहद आसान ...और पढ़ें

गर्मी से राहत दिलाएगा गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड (Picture Courtesy: Freepik)
गर्मी से राहत दिलाएगा गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. गोंद कतीरा और पुदीना गर्मियों में बहुत फायदेमंद होते हैं
  2. इनका शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है
  3. इस शरबत को पीने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में ठंडा और ताजगी भरी ड्रिंक्स पीने का अपना ही मजा है। ऐसे में गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी कई फायदे लेकर आता है।

गोंद कतीरा गर्मी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है, जो गर्मियों के लिए काफी जरूरी है। गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और इसके स्वास्थ्य लाभ।

गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • 2 चम्मच गोंद कतीरा
  • 10-12 पुदीने के पत्ते
  • 1 छोटा चम्मच काला नमक
  • 2 चम्मच गुड़ (या स्वादानुसार)
  • 1 नींबू का रस
  • 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 कप बर्फ
  • 2 गिलास पानी

बनाने का तरीका

  • गोंद कतीरा को 1 घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगो दें। यह फूलकर जेली जैसा हो जाएगा।
  • पुदीने के पत्तों को धोकर बारीक पीस लें या मिक्सी में थोड़े पानी के साथ पेस्ट बना लें।
  • एक बड़े जग में गुड़, काला नमक, नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर डालें।
  • अब इसमें 2 गिलास पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें।
  • इसमें पुदीने का पेस्ट और भीगा हुआ गोंद कतीरा मिलाएं।
  • अब बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
  • आपका ठंडा और ताजा गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड तैयार है! इसे सुबह खाली पेट या दिन में किसी भी समय पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्मी में दूध वाली चाय को करें 5 Herbal Teas से रिप्लेस; रहेंगे फ्रेश, नहीं होगी एसिडिटी की समस्या

गोंद कतीरा मिंट लेमोनेड के फायदे

  • शरीर को ठंडक पहुंचाता है- गोंद कतीरा और पुदीना दोनों ही शरीर की गर्मी को शांत करते हैं, जिससे लू लगने का खतरा कम होता है
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है- काला नमक और पुदीना डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं, जबकि गोंद कतीरा पेट की जलन और एसिडिटी को कम करता है।
  • एनर्जी बूस्टर- गुड़ आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और थकान दूर करता है।
  • वजन कंट्रोल करने में सहायक- गोंद कतीरा में हाई फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है
  • इम्युनिटी बढ़ाता है- नींबू और काली मिर्च में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करते हैं।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद- गोंद कतीरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है और पिंपल्स व झुर्रियों को कम करने में मदद करता है

यह भी पढ़ें: गुड़ की मदद से घर पर बनाएं ताजगी से भरपूर गन्ने का जूस, बहुत कम लोग जानते हैं इसकी सीक्रेट रेसिपी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।