इस बार मोदक के साथ प्रसाद में शामिल करें सूजी का 'केसर शीरा', नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी
गणेश चतुर्थी पर बप्पा को भोग लगाने के लिए केसर शीरा बना सकते हैं। ये भोग बहुत कम समय में तैयार हो जाता है और बहुत स्वादिष्ट भी होता है।

कैसे बनाएं केसर शीरा? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस त्योहार में लोग घरों में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और पानी में मूर्ति का विर्सजन करते हैं। गणेश जी का सबसे प्रिय भोग मोदक और लड्डू माने जाते हैं। इस त्योहार पर तरह-तरह के मोदक बनाए जाते हैं, लेकिन इसके साथ आप और भी कई चीजों का भोग बप्पा के लिए बना सकते हैं, जैसे केसर शीरा।
केसर शीरा सूजी से बनता है और इसका शुद्ध देसी घी का स्वाद व खुशबू बहुत मजेदार होती है। प्रसाद के रूप में इसे खाने का मजा और भी दोगुना हो जाता है। अच्छी बात ये है कि इसे बनाना काफी आसान होता है। इसलिए बिना ज्यादा मेहनत किए आप बप्पा के लिए स्वादिष्ट भोग बना सकते हैं। आइए जानें केसर शीरा बनाने की रेसिपी।
