विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस करवा चौथ सरगी में खाएं घर की बनी लच्छेदार 'फेणी', नोट कर लें ये सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:30 PM (IST)

करवा चौथ पर सरगी में फेणी भी खाई जाती है। मीठे दूध में ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

घर पर लच्छेदार फेणी बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

घर पर लच्छेदार फेणी बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार हर महिला के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करती हैं। उपवास की शुरुआत से पहले सुबह के समय सरगी खाने की रस्म होती है, जिसमें फेणी का खास महत्व होता है। 

फेणी मैदे से बनी सेवइंयों जैसी पतली झिलीदार डिश होती है, जिसे दूध में मिलाकर खाया जाता है। हालांकि, ये आपको बाजार में भी आसानी से मिल जाती है, लेकिन घर पर बनी फेणी की बात ही अलग होती है। अगर आप भी सुबह सरगी में खाने के लिए फेणी बनाना चाहती हैं, तो आइए जानें इसकी बिल्कुल आसान रेसिपी।  


फेणी रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 90 mins
तैयारी का समय : 75 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

फेणी बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा- 2 कप
  • शुद्ध घी- 3 से 4 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लोर- 3 बड़े चम्मच
  • पानी- आटा गूंथने के लिए
  • घी- तलने के लिए

फेणी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा छान लें और उसमें पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मैदा मुट्ठी में बंधने लगे।

2

मैदे को मोयना काफी जरूरी होता है। इसलिए अच्छी तरह हाथों से मैदे को 5 मिनट तक मोएं।

3

अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मैदे को आटे की तरह गूंथ लें और 10 मिनट के लिए सेट होने दें।

4

तब तक एक कटोरी में तीन बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर लें और इसमें इतना घी मिलाएं कि इसका एक गाढ़ा घोल बन जाए। ये फेणी की परतों को अलग करने में मदद करता है।

5

अब गूंथे हुए आटे को डोनट जैसे आकार में बना लें और फिर इसे कॉर्नफ्लोर से बने पेस्ट में डालें और चारों तरफ से इस पर अच्छी तरह वो पेस्ट लगा लें।

6

अब बहुत हल्के हाथों से धीरे-धीरे इसे लंबा करें और फिर से कॉर्नफ्लोर के पेस्ट में डालें और फिर से इस प्रोसेस को रिपीट करें।

7

इस दौरान बीच-बीच में 10 मिनट का रेस्टिंग टाइम भी देते रहें।

8

ये प्रक्रिया तब तक करनी है, जब तक मैदे का आटा खुद टूटकर अलग न हो जाए।

9

जब आटा टूट कर अलग हो जाए, तो हर टुकड़े को हाथों से थोड़ा सेट कर लें।

10

अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और बनाई हुई फेणी को सावधानी से उसमें डालकर डीप फ्राई करें।

11

जैसे ही फेणी का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए और वो क्रिस्पी होने लगे, उस कड़ाही से निकालकर एक टिश्यू पेपर पर रख दें।

12

फेणी बनकर तैयार है। सरगी में इसे मीठे दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाएं।