यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vitamin-D की कमी को झट से पूरा करेंगे ये हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स
विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है जिसकी कमी की वजह से ओस्टियोपोरोसिस और डिप्रेशन जैसी खतरनाक समस्याएं ...और पढ़ें

HighLights
- विटामिन-डी की कमी की वजह से कमजोर हड्डियां और मांसपेशियों में अकड़न की समस्या हो सकती है।
- इसकी कमी दूर करने के लिए कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- ये ड्रिंक्स मानसून में डिहाइड्रेशन की समस्या भी दूर करेंगे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Drinks for Vitamin-D: विटामिन-डी हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है, इस बारे में आप जानते होंगे। यह सिर्फ हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए ही नहीं, बल्कि डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचने में मदद करता है। हालांकि, धूप में कम समय बिताने और खान-पान में विटामिन-डी को शामिल न करने की वजह से विटामिन-डी की कमी हो सकती है, जो आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है।
विटामिन-डी की कमी से व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे- इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है, थकान, तनाव बढ़ने लगता है आदि। हालांकि, यह तो हम सभी जानते हैं विटामिन-डी की पूर्ति के ले धूप जरूरी माना जाती है, लेकिन इसके अलावा आप कुछ ड्रिंक्स का सेवन करके भी विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से आपके शरीर की विटामिन-डी की कमी भी पूरी हो जाएगी। आइए जानें क्या हैं वे ड्रिंक्स।
नारियल पानी के साथ चिया सीड्स
मानसून में आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ यह ड्रिंक आपके शरीर के विटामिन-डी की कमी को भी पूरा करती है। इसे बनाने के लिए चिया सीड्स को नारियल पानी के साथ ब्लेंड कर लें और इस हाइड्रेटिंग और हेल्दी ड्रिंक का मजा लें।
यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी पड़ सकती है सेहत पर भारी, इन तरीकों से करें इसकी पहचान
हल्दी युक्त ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस में विटामिन-सी के साथ-साथ विटामिन-डी भी पाया जाता हैं, जिससे आपकी स्किन भी अच्छी रहती है और विटामिन डी की पूर्ति भी होती है। इसके बनाने के लिए आप ऑरेंज में एक पिंच हल्दी पाउडर डालकर ब्लेंड कर लें। मानसून में ये आपको स्किन ग्लोइंग बनाएगी। साथ ही, विटामिन-डी की पूर्ति भी करेगी।
आम और पपीते का जूस
आम औप पपीते का जूस विटामिन्स से भरपूर एक हेल्दी ड्रिंक है। इसके सेवन से आप आसानी से विटामिन-डी की पूर्ति कर सकते हैं।
अनानस-केल स्मूदी
अनानस यानी पाइनएप्पल और केल स्मूदी आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी पूरी करेगी। साथ ही, इस स्मूदी के सेवन से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसे बनाने के लिए पाइनएप्पल के पीस के साथ केल और योगर्ट को बेलेंड करें और इस ड्रिंक का मजा लें।
यह भी पढ़ें: इन फूड आइटम्स में मिलेगा धूप से ज्यादा Vitamin D, हड्डियां हो जाएंगी स्ट्रॉन्ग
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
