विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेट लॉस डाइट पर हैं, तो परफेक्ट चॉइस हो सकता है 'रागी मसाला चीला रैप'; एकदम सिंपल है रेसिपी

Published: Thu, 02 Apr 2026 11:52 AM (GMT+05:30)

हम में से ज्यादातर लोग अपनी वेट लॉस जर्नी बीच में ही इसलिए छोड़ देते हैं, क्योंकि जीभ को चटपटे-मसालेदार खाने की याद सताने लगती है।

नाश्ते में आजमाएं रागी मसाला चीला रैप की यह आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated)

नाश्ते में आजमाएं रागी मसाला चीला रैप की यह आसान रेसिपी (Image Source: AI-Generated) 

HighLights

  1. रागी चीला रैप वजन घटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है

  2. फाइबर से भरपूर रागी पेट को देर तक भरा रखता है

  3. पनीर और सब्जियों के साथ बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और रोज-रोज वही उबला हुआ या फीका खाना खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसा शामिल करना चाहिए जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो और आपके मुंह का स्वाद भी बदल दे।

जी हां, ऐसे में 'रागी मसाला चीला रैप' आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। यह रैप न सिर्फ आपकी चटपटा खाने की क्रेविंग को शांत करेगा, बल्कि तेजी से वजन घटाने में भी आपकी मदद करेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है।

Ragi recipe for weight loss

(Image Source: AI-Generated) 

वजन घटाने के लिए चुनें रागी

रागी एक सुपरफूड है। इसमें भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन और आयरन होता है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण, रागी से बनी चीजें खाने के बाद आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप बार-बार भूख लगने और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत से बच जाते हैं, जो वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है।

रागी मसाला चीला रैप बनाने के लिए सामग्री

चीला बनाने के लिए:

  • 1 कप रागी का आटा
  • 2 चम्मच बेसन (अच्छी बाइंडिंग और एक्स्ट्रा प्रोटीन के लिए)
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया
  • आधा चम्मच जीरा और चुटकी भर हल्दी
  • नमक (स्वादानुसार)
  • आधा चम्मच तेल या देसी घी (सेंकने के लिए)

रैप की हेल्दी फिलिंग के लिए:

  • 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर या टोफू (प्रोटीन बढ़ाने के लिए)
  • बारीक कटी हुई सब्जियां (शिमला मिर्च, गाजर, पत्तागोभी)
  • 1 चम्मच पुदीने या धनिया की हरी चटनी
  • थोड़ा-सा चाट मसाला

Finger millet benefits

(Image Source: AI-Generated) 

रागी मसाला चीला रैप बनाने की विधि

रागी मसाला चीला रैप बनाने के लिए आपको घंटों किचन में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • एक बड़े बर्तन में रागी का आटा और बेसन निकाल लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, हल्दी और नमक मिला लें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक स्मूथ घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल न तो बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि आटा अच्छी तरह सेट हो जाए।
  • अब गैस पर एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गरम करें और उस पर हल्का-सा तेल या घी लगाकर चिकना कर लें। एक कलछी भर कर रागी का घोल तवे के बीच में डालें और उसे डोसे की तरह गोल आकार में फैला लें। गैस की आंच मीडियम रखें।
  • जब चीला एक तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने लगे, तो उसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें।
  • अब चीले को एक प्लेट में निकाल लें। इसके बीच में हरी चटनी की एक पतली लेयर लगाएं। अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर और अपनी मनपसंद बारीक कटी हुई कच्ची सब्जियां (गाजर, शिमला मिर्च) अच्छी तरह फैला दें। ऊपर से थोड़ा-सा चाट मसाला छिड़कें। अंत में, चीले को दोनों तरफ से मोड़कर एक रैप का आकार दे दें।
  • बस फिर, तैयार हो जाएगा आपका गरमागरम, स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर रागी मसाला चीला रैप।
  • इसे आप अपनी डाइट में ब्रेकफास्ट के तौर पर या हल्के डिनर के रूप में शामिल कर सकते हैं।
  • अगली बार जब भी आपका कुछ टेस्टी और बाहर का खाने का मन करे, तो इस हेल्दी रैप को बनाएं और बिना किसी गिल्ट के अपनी वेट लॉस जर्नी को एन्जॉय करें।

यह भी पढ़ें- मार्केट से क्यों खरीदना जब घर पर ही बन सकता है सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, यहां है स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

यह भी पढ़ें- नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना है? झटपट बनाएं प्रोटीन से भरपूर और टेस्टी 'एग पैनकेक रोल'