स्वाद भी और सेहत भी: शाम की भूख मिटाने के लिए बनाएं क्रिस्पी 'हरा मूंग कटलेट', भूल जाएंगे समोसा-कचौड़ी
शाम के स्नैक्स के लिए हरी मूंग का कटलेट काफी अच्छा ऑप्शन है। ये काफी स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी आसान है।

मूंग कटलेट बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शाम के समय हल्की भूख लगना आम बात है और ऐसे में कुछ हेल्दी, टेस्टी और हल्का मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। अगर आप भी रोज के तले-भुने स्नैक्स से बचना चाहते हैं, तो हरे मूंग की क्रिस्पी कटलेट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।
हरा मूंग प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। यही वजह है कि यह कटलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। इसे आप शाम के नाश्ते में, टिफिन में या मेहमानों के आने पर स्टार्टर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।
