Chocolate Day 2025: मूड खराब कर देंगी चॉकलेट से बनने वाली ये 5 डिशेज, नाम सुनते ही सिकोड़ लेंगे नाक-मुंह
हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। यह सात दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इसी क्रम में 9 फरवरी को Chocolate Day मनाया जाता है। इस मौके पर आज इस हम आपको कुछ चॉकलेट से बनने वाली कुछ ऐसी डिशेज के बारे में जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सोचा होगा।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चॉकलेट कई लोगों को बेहद पसंद होती है। बच्चे हों या बड़े हर कोई इसे काफी चाव से खाता है। स्वाद में मीठी होने की वजह से अक्सर खुशी के मौके या प्यार जताने के लिए लोग चॉकलेट का भी इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि प्यार के हफ्ते यानी वेलेंटाइन वीक के मौके पर एक दिन चॉकलेट डे के तौर पर मनाया जाता है।
इस दिन लोग अपने पार्टनर या चाहने वालों को चॉकलेट देकर अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हैं। आमतौर पर चॉकलेट कई तरह से पसंद की जाती है। चॉकलेट केक से लेकर कुकी और शेक्स तक, लोग कई तरह से चॉकलेट को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये सब तो चॉकलेट से बनने वाले कुछ कॉमन और लोकप्रिय डिशेज के नाम हैं, लेकिन इससे कुछ ऐसी वियर्ड डिशेज भी बनती है, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। आइए आपको बताते हैं चॉकलेट से बनने वाली कुछ ऐसी भी अजीबोगरीब डिशेज के बारे में-
यह भी पढ़ें- क्या सचमुच हेल्दी होती है डार्क चॉकलेट? पढ़ें इससे जुड़े 5 मिथकों की सच्चाई
चॉकलेट डोसा
View this post on Instagram
साउथ इंडियन खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है। खासकर डोसा तो कई लोगों का पसंदीदा होता है। आमतौर पर इसे मसाला या सादा खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट डोसा ट्राई किया है। अगर आप इस डिश को सुनकर चौंक गए हैं, तो आपको बता दें सोशल मीडिया पर कई बार इस तरह का डोसा वायरस हो चुका है। हालांकि, इस अजीब कॉम्बिनेशन के बारे में सुनकर हर कोई इसे खाने से तौबा करते हैं।
चॉकलेट पास्ता
View this post on Instagram
इटेलियन खाना दुनियाभर में काफी मशहूर है और इसलिए पास्ता आज दुनिया के हर कोने में बड़े चाव से खाया जाता है। यह स्वादिष्ट डिश कई तरह से बनाई जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक नई रेसिपी ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक यूजर से इंस्टाग्राम पर चॉकलेट पास्ता बनाते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट पर सभी को हैरान कर दिया। क्या आप पास्ता की इस नई रेसिपी को ट्राई करना चाहेंगे?
चॉकलेट गोलगप्पे
View this post on Instagram
गोलगप्पे पूरे देश में पसंद किया जाने वाला एक फेमल स्ट्रीट फूड है। इसे देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। पानीपुरी, पानी पताशे, पुचका आदि इसके दूसरे नाम है। हालांकि, अलग-अलग नामों के बावजूद इसका स्वाद और इसे बनाने का तरीका लगभग एक जैसा ही होता है, लेकिन इंदौर के सराफा में एक पानी पुरी विक्रेता ने नए तरीके से इसे बनाकर लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने चॉकलेट गोलगप्पे तैयार किए, जिसे देख कई पानी पुरी लवर्स मायूस हो गए।
चॉकलेट चिकन टिक्का
View this post on Instagram
नॉनवेज लवर्स के लिए चिकन टिक्का किसी इमोशन से कम नहीं है। ऐसे में अगर इसके साथ कोई अजीब एक्सपेरिमेंट किया जाए, तो शायद ही उन्हें यह बर्दास्त होगा। हालांकि, बीते दिनों नॉनवेज लवर्स का गुस्सा तब फूट पड़ा, जब सोशल मीडिया पर चॉकलेट चिकन टिक्का बनाते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया। यह सुनने में भी काफी अजीब ही लग रहा है, तो क्या आप कभी इसे ट्राई करना चाहेंगे?
चॉकलेट ऑमलेट
View this post on Instagram
चॉकलेट से बना एक और अजीब कॉम्बिनेशन है चॉकलेट ऑमलेट। इस अजीब रेसिपी का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसे देख हर किसी का मन खराब हो गया था।
यह भी पढ़ें- किस तरह की चॉकलेट खाना पसंद करते हैं आप, इस बात से खुलते हैं पर्सनैलिटी के कई राज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।