विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Broccoli vs Cauliflower: ब्रोकली खाएं या फूलगोभी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेस्ट?

Published: Sat, 24 Feb 2024 10:00 PM (GMT+05:30)

फूलगोभी की सब्जी लंबे समय से घरों में बनती आ रही है लेकिन सेहत के लिए आजकल इससे बेहतर ब्रोकली ...और पढ़ें

ब्रोकली या फूलगोभी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही?
ब्रोकली या फूलगोभी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही?

HighLights

  1. ब्रोकली और फूलगोभी सिर्फ में सिर्फ रंग का ही फर्क नहीं है, बल्कि इन दोनों की न्यूट्रिशनल प्रोफाइल में भी अंतर है।
  2. फूलगोभी में विटामिन के और विटामिन बी6 अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  3. ब्रोकली विटामिन सी और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स का शानदार सोर्स है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Broccoli vs Cauliflower: ब्रोकली हो या फूलगोभी, दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं, लेकिन फिर भी जब बात किसी एक को चुनने की आती है, तो हर कोई दो चीजों पर खास ध्यान देता है। पहला स्वाद, और दूसरा उसे खाने से सेहत को होने वाले फायदे। टेस्ट का सिलेक्शन तो आपको ही करना है, लेकिन सेहत की नजर से कौन असली चैंपियन है, इसके बारे में जानने के लिए ये आर्टिकल आपकी मदद करगा।

स्वाद : ब्रोकली vs फूलगोभी

एक तरफ ब्रोकली का टेस्ट जहां थोड़ा तीखा होता है, वहीं दूसरी तरफ फूलगोभी काफी सिंपल स्वाद की होती है। दोनों को ही अलग-अलग तरीके से आप सलाद या खाने का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, ब्रोकली पकने में काफी कम समय लेती है, और फूलगोभी को बनाने के लिए समय थोड़ा ज्यादा लगता है। ऐसे में सलाद के रूप में देखें, तो ब्रोकली ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- मक्खन या घी, किसे खाना है सेहत के लिए ज्यादा सही?

न्यूट्रिएंट्स : ब्रोकली vs फूलगोभी

ब्रोकली में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी 6, नियासिन, थियामिन और जिंक जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर भी होती है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव का काम करती है। एक कप ब्रोकली में 31 कैलोरी, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 2.5 ग्राम फाइबर और 2.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

वहीं, फूलगोभी विटामिन ए, ई, के, बी5 बी6, मैग्नीशियम, जिंक और कैल्शियम से भरपूर होती है। इसमें भी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एक कप फूलगोभी की बात करें, तो इसमें 27 कैलोरी, 5.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 2 ग्राम फाइबर और 2 ग्राम प्रोटीन कंटेट होता है।

किसका सेवन है ज्यादा बेहतर?

ब्रोकली में फूलगोभी से ज्यादा कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और प्रोटीन देखने को मिलता है। फिर भी इनमें ज्यादा खास फर्क नहीं है। ऐसे में अगर आपको फूलगोभी के सेवन से गैस और एसिडिटी की समस्या होती है, या आप फाइबर ज्यादा लेना चाहते हैं, तो साफ तौर पर ब्रोकली को चुन सकते हैं। वहीं, अगर आप वेट लॉस की नजर से दोनों में से किसी एक को अपनी थाली में शामिल करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए फूलगोभी एक बढ़िया ऑप्शन है, क्योंकि इसमें ब्रोकली की तुलना में कैलोरी कम होती है।

यह भी पढ़ें- योगर्ट खाएं या दही, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही