विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई वाला असली स्वाद अब आपके किचन में, नोट कर लें 'वड़ा पाव' की ये परफेक्ट और आसान रेसिपी

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:03 PM (IST)

घर पर भी आप आसानी से वड़ा पाव बना सकते हैं। इसकी रेसिपी काफी आसान है और इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता।

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा वड़ा पाव? (AI Generated Image)

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा वड़ा पाव? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रीट फूड्स की बात हो और वड़ा पाव का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। मुंबई की सड़कों से मशहूर हुआ वड़ा पाव देश में हर जगह मिलता है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। ये स्वादिष्ट होता है, पेट भर देता है और इसे चलते-फिरते भी बहुत आसानी से खाया जा सकता है। 

हालांकि, बाहर मिलने वाले वड़ा पाव के साथ समस्या होती है कि इसे बनाते समय हाइजीन का ध्यान रखा गया है या नहीं। अगर आप भी घर पर वड़ा पाव बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी एकदम आसान रेसिपी। 


वड़ा पाव रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 40 mins
तैयारी का समय : 20 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Snacks
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री:

  • आलू- 4-5 उबले और मैश किए हुए
  • हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • लहसुन- 6-7 कलियां
  • राई- आधा छोटी चम्मच
  • हिंग- एक चुटकी
  • कढ़ी पत्ता- 8-10 पत्तियां
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- वड़े तलने के लिए
  • बेसन- 1 कप
  • अजवाइन- एक चौथाई चम्मच
  • हल्दी पाउडर- एक चुटकी
  • बेकिंग सोडा- एक चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार
  • पाव- 4-5
  • सूखी लहसुन की चटनी
  • हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी
  • तली हुई हरी मिर्च

वड़ा पाव बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें और इसमें राई, हींग और कढ़ी पत्ते डालें।

2

जब राई चटकने लगे, तब इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लें।

3

अब इसमें हल्दी, नमक और मैश किए हुए आलू डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

4

लास्ट में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें।

5

अब एक बर्तन में बेसन लें और उसमें अजवाइन, हल्दी, नमक और चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।

6

अब आलू के मिश्रण से गोल मध्यम आकार के बॉल्स बना लें और उन्हें बेसन के घोल में डुबाकर चारों तरफ से कोट कर लें।

7

अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें आलू के बॉल्स को तलने के लिए डालें।

8

मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक आलू के बॉल्स को डीप फ्राई करें।

9

जब वड़े तल जाएं, तो इन्हें निकालकर एक टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

10

अब एक पाव लें और उसे बीच से इस तरह काटें कि दूसरी तरफ से जुड़ा रहे।

11

अब पाव के अंदर एक तरफ हरी चटनी लगाएं और दूसरी तरह लहसुन की चटनी लगाएं।

12

इसके बीच गरमा-गरम आलू का वड़ा रखें और हल्का सा दबा दें।

13

साथ में तली हुई हरी मिर्च रखें और सर्व करें।