विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिफाइंड तेल कर रहा है शरीर को खोखला? खाना पकाने के लिए तुरंत चुनें ये बेस्ट कुकिंग ऑयल

By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 26 Mar 2026 07:23 PM (GMT+05:30)

एक हेल्दी लाइफ स्टाइल को अपनाने के लिए सही कुकिंग ऑयल का चुनाव बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह न ...और पढ़ें

खाना पकाने के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल (Picture Credit- AI Generated)

खाना पकाने के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी लाइफ स्टाइल की नींव  हमेशा से ही अच्छी डाइट पर टिकी होती है, और डाइट की बात करें तो इसमें कुकिंग ऑयल की भूमिका काफी अहम होती है। सही कुकिंग ऑयल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह हार्ट , स्किन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

वैसे तो आज के समय में मार्केट में में कई प्रकार के तेल उपलब्ध हैं, लेकिन सभी तेल हर प्रकार की कुकिंग के लिए उपयुक्त नहीं होते। ऐसे में यहां कुछ बेहतरीन कुकिंग ऑयल की जानकारी दी गई है, जिन्हें आप अपनी डेली कुकिंग में शामिल कर सकते हैं। 

सरसों का तेल

एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर यह तेल खासतौर पर भारतीय खाना पकाने के लिए आईडियल है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई भी होता है।

नारियल तेल

संतृप्त वसा से भरपूर यह तेल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और स्मोक पॉइंट अधिक होने के कारण डीप फ्राई के लिए उत्तम है।

जैतून का तेल

मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर, यह तेल हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी है। सलाद ड्रेसिंग और हल्की भूनाई के लिए भी श्रेष्ठ विकल्प है।

तिल का तेल

इसमें मौजूद सेसमोल और सेसमिन शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। इसका स्वाद भी विशेष होता है।

सूरजमुखी तेल

विटामिन ई और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर यह तेल हाई हीट कुकिंग के लिए उपयुक्त है।

मूंगफली का तेल

इसका स्मोक पॉइंट हाई होता है, जिससे यह फ्राई और डीप फ्राई के लिए परफेक्ट बनता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं।

एवोकाडो ऑयल

हाई स्मोक पॉइंट और विटामिन ई से भरपूर यह तेल हार्ट और स्किन दोनों के लिए अच्छा है।

चावल की भूसी का तेल

यह तेल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और इसमें ओरिजनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है।

अलसी का तेल

ओमेगा-3 फैटी एसिड का प्रमुख स्रोत होने के कारण यह दिमाग और हृदय के लिए फायदेमंद है। इसे कच्चे सलाद में डालना अच्छा होता है।

घी

वैसे तो यह पारंपरिक तेल नहीं, लेकिन शुद्ध देसी घी में विटामिन ए डी ई और के होते हैं और यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है।

सही कुकिंग ऑयल का चुनाव आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है। अलग-अलग तेलों को रोटेशन में इस्तेमाल करना सबसे अच्छा तरीका है, जिससे शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिल सकें।

यह भी पढ़ें- देसी घी या सरसों का तेल: हार्ट हेल्थ के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट? बता रहे हैं डॉक्टर

यह भी पढ़ें- शेफ की चेतावनी: रसोई से आज ही निकाल दें ये 5 Cooking Oils, सेहत के लिए हैं सबसे खतरनाक

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।