अब सूजी छोड़िए और बेसन से बनाएं टेस्टी हलवा, खुशबू सूंघ कर ही पड़ोसी पूछने लगेंगे रेसिपी
बेसन का हलवा एक बहुत ही आसानी से बनने वाली डिश है, जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। आप भी चाहें, तो आसानी से घर पर बेसन का हलवा बना सकते हैं। आइए जानें बेसन का हलवा बनाने की आसान रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe), जिसे स्टेप-बाई-स्टेप फॉलो करके आप कुछ ही देर में टेस्टी हलवा तैयार कर सकते हैं।
इस आसान रेसिपी से बनाएं बेसन का हलवा (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर लोग सूजी का हलवा बनाते हैं या सर्दियों में गाजर का हलवा बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बेसन का हलवा (Besan Ka Halwa) ट्राई किया है। बेसन का हलवा खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसलिए इसे कई खास मौकों पर भी बनाया जाता है, जैसे- पूजा-पाठ या जन्मदिन। इस हलवे की खास बात यह है कि इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। इसलिए आप कम समय में ही बहुत टेस्टी डिजर्ट बना सकते हैं। अगर आप भी बेसन का हलवा ट्राई करना चाहते हैं, तो आइए जानें इसे बनाने की एकदम आसान रेसिपी (Besan ka Halwa Recipe)।
सामग्री: (Ingredients for Besan Ka Halwa)
- 1 कप बेसन
- 1 कप चीनी
- ½ कप घी
- 1 कप पानी
- 4-5 हरी इलायची (दरदरा पिसी हुई)
- 10-12 काजू (बारीक कटे हुए)
- 10-12 बादाम (बारीक कटे हुए)
- केसर के कुछ धागे
यह भी पढ़ें: शरीर को गर्मी से बचाएगी खसखस की ठंडी तासीर! सिर्फ शरबत या स्मूदी नहीं, इसका हलवा भी बना सकते हैं आप
बेसन का हलवा बनाने की विधि: (Step-by-Step Recipe)
- सबसे पहले एक कड़ाही या भारी तले की पैन को गैस पर रखें और उसमें घी डालकर गर्म करें।
- अब इसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।
- बेसन को तब तक भूनें जब तक कि इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और इससे मीठी खुशबू आने लगे। ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं, वरना हलवे का स्वाद कड़वा हो सकता है।
- अब एक दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर उबालें।
- चाशनी को गाढ़ा होने तक पकाएं। ध्यान रखें कि चाशनी बहुत ज्यादा गाढ़ी न हो जाए।
- आप इसमें केसर भी मिला सकते हैं, जिससे हलवे का रंग और स्वाद बेहतर होगा।
- जब बेसन अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें धीरे-धीरे चाशनी डालें और तेजी से चलाएं, ताकि गांठे न बनें।
- अब इसे मध्यम आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि बेसन कढ़ाई में चिपके नहीं।
- कुछ मिनट बाद हलवा गाढ़ा होने लगेगा और घी अलग दिखाई देगा।
- हलवा गाढ़ा हो जाने पर, इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 2-3 मिनट तक और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
- गर्मागर्म हलवा को किसी बाउल में निकालें और ऊपर से बादाम-काजू से गार्निश करें।
टिप्स: (Tips for Perfect Besan Halwa)
- बेसन को धीमी आंच पर भूनें, ताकि वह अच्छी तरह पक जाए।
- चाशनी बहुत पतली नहीं होनी चाहिए, वरना हलवा पतला रह जाएगा।
- अगर हलवा ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो थोड़ा गर्म दूध मिलाकर उसे नरम कर सकते हैं।
- घी की मात्रा कम न करें, क्योंकि इससे हलवे का स्वाद बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: ब्रेड से मिनटों में बनाएं टेस्टी हलवा, खाने वाला नहीं पकड़ पाएगा आपकी कलाकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।