विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों के लंच बॉक्स में शामिल करें 3 रंगों की सब्जियां और प्रोटीन, टिफिन हमेशा आएगा खाली

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 16 Jul 2026 08:01 PM (IST)

बच्चों के लिए हेल्दी और आकर्षक लंच बॉक्स पैक करने के तरीके जानें, जिसमें संतुलित आहार, उम्र के अनुसार भोजन ...और पढ़ें

बच्चों के लंच बॉक्स को बनाएं हेल्दी और टेस्टी (Picture Credit- AI Generated)

बच्चों के लंच बॉक्स को बनाएं हेल्दी और टेस्टी (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. संतुलित आहार के लिए साबुत अनाज, प्रोटीन, फल शामिल करें

  2. उम्र के अनुसार लंच बॉक्स पैक करें, प्रोसेस्ड फूड से बचें

  3. बेंटो बॉक्स, थीम और आकर्षक शेप से खाना रुचिकर बनाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर पेरेंट बच्चों के लिए ऐसा लंच बॉक्स पैक करना चाहते हैं जो बजट में हो, समय पर बन सके और बच्चे भी खुशी-खुशी उसे फिनिश कर ले। बच्चा स्कूल में अपने डेली मील का एक तिहाई हिस्सा ले लेता है, इसलिए उनके टिफिन में क्या जा रहा है उसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इस टास्क को आसानी से कैसे पूरा किया जा सकता है।

इस तरह हो बैलेंस

  • साबुत अनाज
  • प्रोटीन
  • फल और सब्जियां
  • डेयरी या फिर कैल्शियम युक्त कोई चीज

इन्हें पैक ना करें

  • आलू के चिप्स या प्रोसेस की हुई चीजें 
  • कम प्रोटीन और फाइबर वाले फूड आयटम
  • ज्यादा सॉल्ट या एडेड शुगर वाली चीजें

हर एज ग्रुप के लिए अलग

बच्चों का लंच बॉक्स उनकी उम्र के अनुसार पैक किया जाना जरूरी है। जैसे 5-10 साल के बच्चे के लंच बॉक्स और टीनएज बच्चों के लंच बॉक्स में फर्क होगा।

ये चीजें प्री-पैक फूड में हैं बेहतर ऑप्शन

  • प्लेन या फ्लेवर्ड दही
  • चीज क्यूब या स्टिक
  • होल ग्रेन मूसली बार जिसमें एडेड शुगर ना

लेफ्टओवर का भी कर सकते हैं यूज

डिनर में बची किसी चीज को आप थोड़े अलग अंदाज में तैयार करके बच्चों के लंच बॉक्स में पैक कर सकते हैं। इससे बच्चों को यह महसूस नहीं होगा कि उन्हें रात का बचा खाना दे दिया गया है।

बेकिंग स्किल का भी करें इस्तेमाल

कुछ बेक्ड चीजें आप एडवांस में तैयार करके रख सकते हैं। इसे आप पूरे हफ्ते स्नैक्स के रूप में बदल-बदल लंच बॉक्स में पैक कर सकते हैं। जैसे बनाना ब्रेड, होल ग्रेन कुकीज।

बेंटो बॉक्स तैयार करें

तीन-चार कम्पार्टमेंट वाले लंच बॉक्स को आप बेंटो बॉक्स के रूप में तैयार कर सकते हैं। इससे आप बच्चे का पोर्शन कंट्रोल भी कर पाएंगे और अलग-अलग वैराइटी की चीजें खाने की आदत भी डाल सकते हैं।

अलग-अलग थीम

आप बैलेंस तरीके से बच्चों के लिए इस तरह एक फैंसी लंच बॉक्स तैयार कर सकते हैं:

  • मैक्सिकन: बीन्स, ब्राउन राइस दे सकते हैं, होममेड ग्वाकामोले या टमाटर, एवोकाडो और धनिया से साल्सा तैयार कर सकते हैं।
  • चाइनीज: आप सब्जियों को चाइनीज कुजिन सॉसेज के साथ सॉते करके दे सकते हैं।
  • इटालियन: आप ब्रेड या रोटी के साथ बच्चे की मनपसंद सब्जी और चीज के साथ होममेड पिज्जा तैयार कर सकते हैं।

छोटे बच्चों के लिए काम की है ये ट्रिक

टीनएजर्स के लिए तो यह तरकीब उतनी काम नहीं आएगी, लेकिन छोटे बच्चों को अलग-अलग शेप में कटे फ्रूट्स या फूड आकर्षित करते हैं। ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं, बस अलग शेप और साइज के कुकी कटर का इस्तेमाल करके वैराइटी लाई जा सकती है।