विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपके किचन में रखा शहद असली है या नकली? इन आसान ट्रिक्स से करें शुद्धता की जांच

Published: Thu, 07 May 2026 10:17 AM (IST)

आपके घर में रखा शहद असली है या नहीं, इसकी पहचान करने के लिए आप कुछ आसान टेस्ट कर सकते हैं।

कैसे पहचानें आपका शहद शुद्ध है या नहीं? (Picture Courtesy: Freepik)

कैसे पहचानें आपका शहद शुद्ध है या नहीं? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शहद न सिर्फ खाने में मीठा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आजकल बाजार में काफी मिलावटी शहद भी मिल रहा है। फायदे के लिए व्यापारी शहद में शुगर सिरप, गुड़ की चाशनी या राइस सिरप जैसी मिलावट करते हैं। 

मिलावटी शहद न केवल स्वाद में फीका होता है, बल्कि सेहत को भी फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप आसानी से मिलावटी शहद की पहचान कर सकते हैं। आइए जानें किन तरीकों से आप असली और नकली शहद के बीच फर्क पहचान सकते हैं। 

पानी का टेस्ट 

यह सबसे आसान और सटीक तरीका माना जाता है। शुद्ध शहद की डेंसिटी पानी से ज्यादा होती है, इसलिए वह पानी में आसानी से नहीं घुलता।

  • कैसे करें- एक कांच के गिलास में सादा पानी भरें और उसमें एक चम्मच शहद डालें।
  • पहचान- अगर शहद शुद्ध है, तो वह बिना घुले सीधे गिलास की तली में बैठ जाएगा, लेकिन मिलावटी शहद पानी में गिरते ही घुलने लगेगा और पानी को धुंधला बना देगा।
Honey Purity test (1)
(AI Generated Image)

अंगूठे का टेस्ट

शहद की बनावट और उसकी चिपचिपाहट उसकी शुद्धता के बारे में बहुत कुछ बताती है।

  • कैसे करें- अपने अंगूठे पर शहद की एक छोटी सी बूंद रखें।
  • पहचान- शुद्ध शहद काफी गाढ़ा और चिपचिपा होता है। यह आपके अंगूठे पर एक जगह टिका रहेगा और जल्दी फैलेगा नहीं। अगर शहद पानी की तरह पतला है, तुरंत बहने लगता है या आपकी त्वचा में अब्जॉर्ब हो जाता है, तो समझ लीजिए कि इसमें चाशनी या पानी की मिलावट है।
Honey Purity test (2)
(AI Generated Image)

कागज का टेस्ट 

असली शहद में नमी की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि मिलावटी शहद में पानी ज्यादा होता है।

  • कैसे करें- एक सफेद कागज या ब्लॉटिंग पेपर लें और उस पर शहद की कुछ बूंदें डालें।
  • पहचान- शुद्ध शहद कागज की सतह पर वैसे ही बना रहेगा और कागज उसे सोखेगा नहीं। लेकिन अगर शहद मिलावटी है, तो कागज उसे सोख लेगा और कागज के पीछे गीला निशान छोड़ देगा।
Honey Purity test (3)
(AI Generated Image)

हीट टेस्ट

शहद को गर्म करने पर उसकी केमिकल रिएक्शन शुद्धता के बारे में बताती हैं।

  • कैसे करें- शहद की थोड़ी सी मात्रा को माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए रखें या धीमी आंच पर एक पैन में गर्म करें।
  • पहचान- शुद्ध शहद गर्म होने पर धीरे-धीरे कैरामलाइज होने लगता है और उसमें से सौंधी खुशबू आती है। वहीं, मिलावटी शहद में पानी या दूसरी चीजों की मौजूदगी के कारण झाग बनने लगता है, वह उबलने लगता है या जलने जैसी गंध देने लगता है।
Honey Purity test (4)
(AI Generated Image)